Jharkhand Weather: झारखंड में इस दिन से फिर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें आज का वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. शनिवार को कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने की संभावना है.

रांची : झारखंड के न्यूनतम तापमान में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जिससे आमलोगों को ठंड से राहत मिली है. राज्य के अधिकांश जिलों का जिलों न्यूनतम तापमान अभी 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है. अभी यह सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा. शनिवार को दक्षिणी पूर्वी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने की संभावना है. इस दौरान राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 15 डिग्री रहने के आसार हैं.

फिर दिखेगा झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर देखने को मिलेगा. पांच-छह फरवरी से इस प्रभाव दिखना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. तत्पश्चात अगले तीनों दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव नहीं है. उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

बीते 24 घंटे में कैसा रहा झारखंड का मौसम

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे झारखंड में मौसम शुष्क रहा. दक्षिणी पूर्व भाग में कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.9 डिग्री सरायकेला में रहा. जबकि सबसे सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस चतरा में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी का पारा भी लगातार बढ़ रहा है. बुधवार को जहां रांची का न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस था. तो वहीं गुरुवार को यह बढ़कर 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया.

Also Read: Basant Panchami 2025 Holiday: झारखंड में बसंत पंचमी पर इस तारीख को सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >