Jharkhand Weather: झारखंड में चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, 28 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Jharkhand Weather: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि आनेवाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. उसके बाद उसमें दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दिखेगी.

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. अब राज्य में चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा. तीन दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. 28 नवंबर यानी गुरुवार के मौसम के मिजाज की बात करें तो सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है या धुंध रह सकती है. इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. रांची के आस-पास के इलाकों का मौसम भी कुछ इसी तरह रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं


झारखंड में पारा गिरने से कनकनी बढ़ी है. पश्चिम बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बनने से चक्रवाती तूफान का असर झारखंड में दिखेगा. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि आनेवाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. उसके बाद उसमें दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दिखेगी. अधिकतम तापमान की बात करें तो दो से तीन दिनों में इसमें भी कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. इसके बाद उसमें दो डिग्री तक गिरावट दिख सकती है.

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन है, जो आज शाम तक चक्रवाती तूफान बन जाएगा. उसके बाद अगले दो दिन बाद ये तमिलनाडु के तट के आस-पास पहुंचेगा. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. दो से तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दिखेगी और अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. चक्रवाती तूफान का असर 1-2 दिसंबर तक झारखंड में दिखेगा. इसके बाद फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

28 नवंबर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जिलाअधिकतम तापमान(सेल्सियस में)न्यूनतम तापमान(सेल्सियस में)
देवघर28°C12°C
धनबाद28°C12°C
दुमका28°C13°C
गिरिडीह27°C12°C
गोड्डा29°C14°C
जामताड़ा28°C13°C
पाकुड़29°C14°C
साहिबगंज28°C14°C
कोडरमा27°C12°C
चतरा28°C12°C
गढ़वा28°C12°C
लातेहार26°C12°C
लोहरदगा25°C12°C
पलामू28°C12°C
बोकारो26°C12°C
रामगढ़25°C11°C
हजारीबाग26°C12°C
रांची24°C12°C
खूंटी24°C13°C
गुमला24°C12°C
पूर्वी सिंहभूम28°C14°C
पश्चिमी सिंहभूम28°C13°C
सरायकेला28°C13°C
सिमडेगा27°C11°C

Also Read: Jharkhand Weather : राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, जानें कब मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >