Jharkhand Weather Forecast: लो प्रेशर एरिया में बदलेगा साइक्लोन, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: समुद्र तल पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया में तब्दील होगा. झारखंड में 20 और 21 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट.

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड से गुजर गया है. झारखंड में करीब 3 दिनों तक इसका अच्छा असर रहा. राज्य के करीब-करीब सभी हिस्सों में लगातार 3 दिन तक वर्षा हुई. राज्य में अब तक 936 मिमी के आसपास बारिश हुई है, जो सामान्य से 1 फीसदी कम है.

झारखंड में 936.9 मिलीमीटर हुई वर्षा

मानसून के सीजन में 1 जून से 18 सितंबर तक आमतौर पर 945 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी. लेकिन इसमें थोड़ी सी कमी रह गई है. 4 दिन पहले तक राज्य में 822 मिमी बारिश हुई थी. 4 दिन में पूरे राज्य में करीब 100 मिमी से अधिक बारिश हुई. बुधवार को सबसे अधिक 9.5 मिलीमीटर वर्षा लोहरदगा जिले में हुई

20 और 21 सितंबर को वर्षा का येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 20 और 21 सितंबर को झारखंड में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद मौसम साफ हो सकता है. कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं. हल्की बारिश भी हो सकती है.

रांची में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान

मौसम केंद्र ने यह भी कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है. इसके बाद 4 दिनों तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. रांची में 20 और 21 सितंबर को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

Also Read

VIDEO: डीप डिप्रेशन से पूरे झारखंड में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, जानें कब सामान्य होगा मौसम

Landslide in Dumka: झारखंड में भारी बारिश से मसानजोर पहाड़ पर भू-स्खलन, 2 दुकानें जमींदोज

Aaj Ka Mausam: झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा वर्षा, कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >