Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कंपकंपाती ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, 31 जनवरी से बारिश के आसार

झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 31 जनवरी व एक फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. झारखंड में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

रांची: कंपकंपाती ठंड के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग की मानें, तो 31 जनवरी व एक फरवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में बारिश हो सकती है. रांची में गरज के साथ बारिश की संभावना है. दो व तीन फरवरी की सुबह में झारखंड में कोहरे या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. आज का मौसम, कल का मौसम समेत हफ्तेभर के मौसम अपडेट को लेकर पढ़ें ये रिपोर्ट.

छाए रह सकते हैं आंशिक बादल

झारखंड एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. 31 व एक फरवरी को रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं. आज मौसम शुष्क रहेगा. 29 और 30 जनवरी की सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. झारखंड में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीर-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बारिश के आसार नहीं,कंपकंपाती ठंड से भी मिलेगी राहत, ये है लेटेस्ट अपडेट

इन जिलों में बारिश के आसार

31 जनवरी को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां) एवं निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. एक फरवरी को राज्य के उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां) एवं निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए रहेंगे बादल, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, ये है वेदर अपडेट

रांची में आंशिक बादल व गरज के साथ हो सकती है बारिश

झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 31 जनवरी व एक फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, कब से हैं बारिश के आसार?

सुबह में कोहरा या धुंध बाद में साफ रहेगा मौसम

दो व तीन फरवरी की सुबह में झारखंड में कोहरे या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >