Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें अगले एक हफ्ते का हाल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 7 दिसंबर तक बादल छाये रहने का अनुमान है. चक्रवात की वजह से आने वाले दिन में और ठंड बढ़ेगी.

रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में ठंड बढ़ गयी है. दिन प्रतिदिन तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. रविवार को रांची समेत कई जिलों में सुबह से ही दिन भर बादल छाया रहा. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार की सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. उसके बाद दिन भर बादल छाये रहने का अनुमान है. सात दिसंबर तक इसी तरह मौसम रहेगा.

चक्रवात का असर झारखंड में भी पड़ने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र से जो जानकारी निकलकर सामने आयी है उसके मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बनने वाला लो प्रेशर एरिया के विगत कई दिनों से बना हुआ था. अब वह चक्रवात में परिवर्तित हो लगा है. चक्रवात का असर झारखंड पर भी पड़ने की आसार है. इस वजह से कई जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. जिससे आने वाले दिनों और अधिक ठंड बढ़ने के आसार हैं.

Also Read: Jamshedpur News: वीकेंड पर जुबिली और एम्यूजमेंट पार्क में मेले-सा नजारा, लोगों ने की जमकर मस्ती

शाम होते ही अलाव की व्यवस्था में जुट जाते हैं लोग

लगातार बढ़ती ठंड की वजह से लोग दिनभर स्वेटर, टोपी और मफलर पहने दिख रहे हैं. शाम होते ही विभिन्न जिलों में लोग अलाव की व्यवस्था में जुट जा रहे हैं. ठंड का असर के साथ पालतू पशुओं पर भी देखने को मिल रहा है. लोग धूप खिलने का इंतजार करने लगते हैं.

इन मरीजों को ठंड से बचकर रहने की है जरूरत

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से सबसे अधिक प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं. उनलोगों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिन्हें अस्थमा या सांस से जुड़ी कोई समस्या है. डॉक्टर भी ऐसे लोगों को खास तौर से ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं. वहीं, बढ़ती ठंड की वजह से अस्पतालों में ब्लडप्रेशर के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है. डॉक्टर भी बीपी के मरीजों को नियमित जांच की सलाह देते हुए ठंड से बचने की सलाह देते हैं.

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड में 7 दिसंबर तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा, 2 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

रांची समेत सभी जिलों के आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >