Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 21 अगस्त को पलामू प्रमंडल में जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी मॉनसून सक्रिय है. कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में मंगलवार से अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश का अनुमान है. पलामू प्रमंडल में बुधवार को भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड फिलहाल मॉनसून सक्रिय है. अभी बारिश होती रहेगी. अगले तीन दिनों तक रांची में अच्छी बारिश के आसार हैं. मंगलवार (20 अगस्त) को झारखंड के उत्तरी हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. 21 अगस्त को पलामू प्रमंडल में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

21 से 23 अगस्त तक रांची और आसपास में बारिश के आसार

झारखंड में मॉनसून सामान्य रूप से सक्रिय है. इसका असर भी दिख रहा है. झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई. 21 से 23 अगस्त तक राजधानी रांची और आसपास समेत अन्य भागों में बेहतर बारिश का अनुमान है.

पलामू में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट


21 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों (पलामू प्रमंडल) में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश का अनुमान है.

22 और 23 अगस्त को होगी अच्छी बारिश

22 और 23 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी (कोल्हान) तथा मध्य (राजधानी रांची और आसपास के जिलों) में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है. 24 और 25 अगस्त को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश का अनुमान मौसम केंद्र ने किया है.

राजदाह, धनबाद में हुई सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश राजदाह, धनबाद में हुई. वहां 100 मिमी से भी अधिक बारिश हुई. सिमडेगा में 85 और पालगंज से 67 मिमी बारिश हुई. 23 अगस्त तक झारखंड में मॉनसून के सक्रिय होने के संकेत हैं. सोमवार को दोपहर के बाद राजधानी में भी अच्छी बारिश हुई. करीब 17 मिमी के आसपास बारिश हो चुकी है. जमशेदपुर में भी करीब 15 मिमी के आसपास बारिश हुई. राजधानी में देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही.

Also Read: Kal Ka Mausam: निम्न दबाव का 3-4 दिन दिखेगा असर, कल झारखंड के 13 जिलों में होगी भारी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >