Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान, जानें कब होगी बारिश, कितना रहेगा तापमान

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने झारखंड के अगले 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया है कि कब बारिश होगी, कितना रहेगा तापमान. पढ़ें.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के लिए 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने जारी किया है. इसमें बताया गया है कि 12 से 18 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने का भी अनुमान है.

Jharkhand Weather Forecast: 12-18 अप्रैल के बीच होगी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया है कि पहले सप्ताह (12 से 18 अप्रैल के बीच) शुरुआती 3 दिनों में थोड़ी-बहुत वर्षा होगी. वज्रपात होंगे. लेकिन, इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि दूसरे सप्ताह यानी 19 से 25 अप्रैल के बीच भी झारखंड में सामान्य से कम बारिश होगी, ऐसा अनुमान है.

अधिकतम तापमान रहेगा सामान्य या उससे कम : मौसम विभाग

मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया है कि 12 से 18 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने का अनुमान है. जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, गर्मी भी बढ़ती जाएगी. इस सप्ताह झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री से 40 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. इसके अगले सप्ताह यानी 19 से 25 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य रहने का अनुमान है. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 29 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान 20 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड का न्यूनतम तापमान 12 से 18 अप्रैल के बीच 20 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. यह सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा. वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 19 से 25 अप्रैल के बीच झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने का अनुमान है. राज्य का न्यूनतम तापमान 19 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है.

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड का तापमान फिर 39 डिग्री के पार, इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश, फिर 4-5 डिग्री तक गिरेगा पारा

झारखंड का अधिकतम तापमान रहेगा 27 से 44 डिग्री के बीच

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 27 से 44 डिग्री के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान 12 जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई, जबकि 5 जिलों में अधिक, 5 जिलों में सामान्य और 2 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई. कुल मिलाकर झारखंड में इस सीजन में होने वाली बारिश की तुलना में 86 फीसदी अधिक वर्षा हुई.

इन जिलों में हुई सामान्य से बहुत अधिक बारिश

  • सिमडेगा
  • हजारीबाग
  • कोडरमा

झारखंड के इन जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई

  • गुमला
  • गिरिडीह

झारखंड के इन जिलों में हुई सामान्य से बहुत कम बारिश

  • लोहरदगा
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • धनबाद
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • पूर्वी सिंहभूम

15 दिन से इन जिलों में नहीं हुई बारिश

  • गढ़वा
  • चतरा
  • लातेहार
  • सरायकेला-खरसावां
  • जामताड़ा
  • देवघर
  • दुमका
  • गोड्डा
  • पाकुड़
  • साहिबगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >