Jharkhand Weather Alert : झारखंड में शुरू होने वाला है बारिश का दौर, आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Alert: jharkhand weather department issues yellow alert of rain and thunderstorm रांची : झारखंड (Jharkhand) में इस वक्त का तापमान (Temperature) सामान्य से कम है. सिर्फ चाईबासा (Chaibasa) में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक है. इस बीच, मौसम विभाग (Weather Department) की रिपोर्ट है कि 5 अप्रैल तक मौसम शुष्क (Dry Weather) रहेगा. 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश (Rain) हो सकती है.

रांची : झारखंड (Jharkhand) में इस वक्त का तापमान (Temperature) सामान्य से कम है. सिर्फ चाईबासा (Chaibasa) में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक है. इस बीच, मौसम विभाग (Weather Department) की रिपोर्ट है कि 5 अप्रैल तक मौसम शुष्क (Dry Weather) रहेगा. 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश (Rain) हो सकती है.

Also Read: लॉकडाउन के बीच झारखंड में सुरक्षा बलों से नक्सलियों की मुठभेड़, घंटों हुई गोलीबारी, 3 माओवादियों के मारे जाने की खबर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि झारखंड के कई हिस्सों में मेघ गरजेंगे और बारिश भी होगी. कुछ जगहों पर सिर्फ बादल गरज सकते हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि 6 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्सों यानी कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा और सरायकेला जिला) में बारिश की संभावना है.

सात अप्रैल को राज्य के दक्षिणी के साथ-साथ मध्य हिस्से (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ जिला) में बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिमी हिस्सा (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिला) में भी इसका असर हो सकता है. 8 अप्रैल को झारखंड के मौसम में व्यापक बदलाव के संकेत विभाग ने दिये हैं.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: ट्रांसपोर्टर तोड़ रहे लॉकडाउन, प्रशासन की आंखें बंद

मौसम विभाग ने 7-8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि संथाल परगना को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती हैं. वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है. ऐसा स्थानीय कारकों की वजह से होगा. नौ अप्रैल के बाद यानी 10 अप्रैल, 2020 से मौसम शुष्क हो जायेगा, ऐसा अनुमान है.

राजधानी रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 5 और 6 अप्रैल को क्रमश: 36 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके बाद दो दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. 7 और 8 अप्रैल को राजधानी में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने की वजह से तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.

Also Read: झारखंड के वैज्ञानिकों ने बनाया अनूठा वेंटिलेटर, एक मशीन से बचेगी चार लोगों की जिंदगी

मंगलवार (7 अप्रैल, 2020) को अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, तो 8 अप्रैल को यह 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा को छोड़कर अधिकतर जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम ही दर्ज किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है.

Also Read: लोहरदगा : नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के लिए बिछायी थी बारूदी सुरंग, एक ग्रामीण की मौत, एक घायल, चार को बनाया बंधक, बाद में छोड़ा

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है. इसी तरह डाल्टेनगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35.2 डिग्री और 18.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से क्रमश: 2.1 और 1.1 डिग्री कम है.

बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36.6 और 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है. रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चारईबासा में एक मार्च, 2020 से 4 अप्रैल, 2020 को सुबह 8:30 बजे तक क्रमश: 91.3 मिलीमीटर, 110.1 मिमी, 120.9 मिमी, 79.8 मिमी और 86.1 मिमी वर्षा दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >