बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ, झारखंड में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का असर झारखंड में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि 14 अप्रैल को झारखंड के सभी जिलों में वर्षा और वज्रपात होगा. आईएमडी ने इसका अलर्ट भी जारी कर दिया है. 18 जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि वर्षा-वज्रपात के अलावा तेज हवाएं भी चलेंगी.

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का क्षेत्र बना हुआ है. बिहार से ओडिशा और झारखंड तक एक ट्रफ लाइन गुजर रहा है. इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा. कई जिलों में वर्षा और वज्रपात होंगे. तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 14 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी भागों में और उत्तर-पूर्वी भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो पश्चिमी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी और उत्तर पूर्वी झारखंड के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के पूर्वी और उत्तर पूर्वी भागों (गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और चतरा) में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होगी. तेज हवाओं का झोंका चलेगा. बादल गरजेंगे. साथ में वज्रपात होने की भी संभावना है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

इन 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

  1. गोड्डा
  2. साहिबगंज
  3. पाकुड़
  4. दुमका
  5. देवघर
  6. जामताड़ा
  7. धनबाद
  8. गिरिडीह
  9. बोकारो
  10. कोडरमा
  11. हजारीबाग
  12. रामगढ़
  13. रांची
  14. खूंटी
  15. पश्चिमी सिंहभूम
  16. सरायकेला-खरसावां
  17. पूर्वी सिंहभूम
  18. चतरा

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के पश्चिमी हिस्से के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के पश्चिमी भागों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा) के लिए गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

  1. गढ़वा
  2. पलामू
  3. लातेहार
  4. लोहरदगा
  5. गुमला
  6. सिमडेगा

झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री बोकारो में

पिछले 24 घंटे के झारखंड के मौसम की बात करें, तो कई जगहों पर गरज एवं आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 26 मिलीमीटर वर्षा गोड्डा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड बोकारो में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रहा.

झारखंड में कहां-कितनी बारिश हुई

  • गोड्डा में 26.0 मिलीमीटर
  • गारू में 11.0 मिलीमीटर
  • जगन्नाथपुर में 10.0 मिलीमीटर
  • रांची में 8.8 मिलीमीटर
  • पथरगामा में 8.2 मिलीमीटर
  • मनोहरपुर में 8.0 मिलीमीटर
  • मझगांव में 6.4 मिलीमीटर
  • नामकुम में 6.4 मिलीमीटर
  • गुदड़ी में 3.5 मिलीमीटर
  • गोड्डा केवीके में 2.6 मिलीमीटर
  • गोईलकेरा में 2.4 मिलीमीटर
  • दियाकेल खूंटी में 1.5 मिलीमीटर
  • रामगढ़ में 1.5 मिलीमीटर
  • गढ़वा में 1.0 मिलीमीटर
  • जमशेदपुर में 0.6 मिलीमीटर
  • लातेहार में 0.5 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें

13 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

प्राइवेट स्कूलों को किया जा रहा बदनाम, बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ायें अधिकारी और कर्मचारी : पासवा

हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना, भुईंहारी जमीन में हेराफेरी पर कही बड़ी बात

झारखंड के छात्रों को कब मिलेगी स्कॉलरशिप, सीएम हेमंत सोरेन ने की बड़ी घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >