रांची में हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत, गोड्डा में 6.3 डिग्री गिरा तापमान

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को देर शाम हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. हल्की बारिश के बाद ठंडी हवाएं भी चलीं, जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया. रांची में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था.

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को देर शाम हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. हल्की बारिश के बाद ठंडी हवाएं भी चलीं, जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया. रांची में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था. बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है.

तेज धूप ने कई दिनों से कर रखा था परेशान

दिन में प्रचंड गर्मी का एहसास लोगों को हुआ. तेज धूप की वजह से लोग परेशान थे. पिछले कई दिनों से सूर्य की तपिश बढ़ रही थी. लोगों को बादल और वर्षा का इंतजार था. आज उनका इंतजार खत्म हुआ और हल्की ही सही, वर्षा ने उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग ने पहले ही इसकी तात्कालिक चेतावनी जारी कर दी थी. कहा था कि लोहरदगा और रांची जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

लोहरदगा, रांची, दुमका, साहिबगंज में हुई बारिश

सिर्फ रांची और लोहरदगा ही नहीं, बल्कि दुमका, साहिबगंज और गुमला जिले में भी कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. दुमका में तो ओलावृष्टि भी हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 18 मई (गुरुवार) के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि राज्य में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे, वज्रपात होगा और तेज हवाएं चल सकती हैं.

19 और 20 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

शुक्रवार और शनिवार (19 और 20 मई) के लिए मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब वज्रपात के साथ तेज हवाएं भी चलती हैं. मौसम केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को राज्य के पूर्वी तथा उससे सटे इलाकों में कहीं-कहीं बादल गरजने और वज्रपात की भविष्यवाणी की है. साथ ही कहा है कि इन दो दिनों के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर हो सकती है.

Also Read: हीट स्ट्रोक, हीट रैश का खतरा बढ़ा, झारखंड में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दी ये सलाह

21 मई तक रांची में छाये रहेंगे बादल

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 18 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है. हालांकि, आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. आगामी 21 मई तक रांची में बादल छाये रहने की उम्मीद है. हालांकि, गर्मी से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली. अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >