Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में 2-2 साइक्लोन, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने 2 साइक्लोन में एक जल्द लो प्रेशर एरिया में बदल जोगा, जिसका असर मौसम पर दिखेगा. जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में 2-2 साइक्लोन दिख रहे हैं. दोनों अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं. दोनों हालांकि, अलग-अलग इलाके में हैं, लेकिन 23 सितंबर तक इसमें से एक के लो प्रेशर एरिया में बदल जाने की संभावना है. इसका असर मौसम पर भी देखने को मिलेगा.

5 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र का कहना है कि अगले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. राज्य में अगले 5 दिनों तक उच्चतम तापमान में वृद्धि नहीं होगी. मौसम विभाग ने साथ ही यह भी कहा है कि 22 सितंबर के बाद 23 सितंबर से 25 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने के आसार हैं.

झारखंड में कमजोर रहा मानसून

मौसम विभाग ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि कमजोर रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड देवघर में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के मौसम केंद्र में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. कहीं से भी बारिश होने की खबर नहीं है. जमशेदपुर, रांची, डालटेनगंज, बोकारो-थर्मल, चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया है.

रांची में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना

राजधानी रांची के आज के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहेंगे. बादल गरजेंगे. गरज के साथ वर्षा भी हो सकती है. रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

Also Read

झारखंड में कमजोर रहा मानसून, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather Alert: अभी नहीं थमेगा झारखंड में तेज हवाओं और बारिश का दौर, ऑरेंज अलर्ट जारी

Dhanbad News : मैथन डैम से छोड़ा गया 1 लाख क्यूसेक पानी, निचले इलाकों में आई आफत

Jharkhand Weather Forecast: लो प्रेशर एरिया में बदलेगा साइक्लोन, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >