झारखंड में वोटर मैपिंग प्रक्रिया तेज, CEO ने दी बड़ी जानकारी, घाटशिला उपचुनाव पर भी आया बड़ा अपडेट

Jharkhand Voter Mapping: झारखंड में मतदाता सूची अद्यतन (SIR) की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. CEO के. रवि कुमार ने वोटर मैपिंग प्रक्रिया और घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. इस प्रक्रिया में माता-पिता और संतान के संबंध जोड़कर सटीक मतदाता सूची तैयार की जा रही है.

Jharkhand Voter Mapping, रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने राज्य में मतदाता सूची अद्यतन (SIR) की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. इसके अलावा उन्होंने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर हुई तैयारियों की भी जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड में वोटर मैपिंग प्रक्रिया तेजी से प्रगति पर है. इस प्रक्रिया में मौजूदा मतदाताओं को उनके पिछले रिकॉर्ड से सही तरीके से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सभी प्रकार की दस्तावेजी समस्या का समाधान हो सके.

माता-पिता और संतान के संबंधों को भी जोड़कर तैयार की जा रही है सटीक मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मैपिंग में माता-पिता और संतान के संबंधों को भी जोड़कर एक व्यापक और सटीक मतदाता सूची तैयार की जा रही है. इस प्रक्रिया को बीएलओ ऐप, मैनुअल तरीकों और एक्सेल शीट्स के माध्यम से पूरी गंभीरता से लागू किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कड़ाई से किया जा रहा है और नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले यह कार्य पूर्ण किया जाना जरूरी है. केंद्रीय अधिकारियों के अनुसार, यह मैपिंग अधिकांश रूप से पूरा हो चुका है, और बचे हुए कामकाज को बुधवार तक अंतिम रूप देने की उम्मीद है.

Also Read: झारखंड में कांग्रेस-JMM के रिश्ते पर दिल्ली के नेता ने दी सफाई, बिहार सीट बंटवारे का ठीकारा फोड़ा RJD पर

घाटशिला उपचुनाव की क्या है तैयारियां

घाटशिला उपचुनाव के संदर्भ में के. रवि कुमार ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुल 13 उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि उपचुनाव अगले महीने 11 तारीख को आयोजित किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक तैयारियों जैसे कि ईवीएम की कॉन्फिगरेशन, मतपत्रों की प्रिंटिंग और अन्य व्यवस्थाएं इस समय जोरों पर हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया की पूरी तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

Also Read: उग्रवाद की धरती से उठी सोहराय कला की खुशबू, राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा हजारीबाग का यह गांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >