Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: पहले चरण का नामांकन खत्म, दूसरे चरण की 38 सीटों पर अब तक 93 ने किया नामांकन
Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए नामांकन जारी है. हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सरयू राय, सीपी सिंह, मीरा मुंडा समेत 488 लोगों ने गुरुवार को नामांकन किया. शुक्रवार को चंपाई सोरेन और सुदेश महतो समेत अन्य नेता आज नामांकन दाखिल करेंगे. चंपाई सोरेन के खिलाफ झामुमो ने इस बार गणेश महली को टिकट दिया है. पहले चरण के साथ-साथ दूसरे चरण के लिए भी नामांकन शुरू हो चुका है. पहले चरण के चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तारीख है. झारखंड इलेक्शन के लिए होने वाले नामांकन से जुड़े सभी छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए बने रहें prabhatkhabar.comके LIVE सेक्शन में.

Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024 Candidate Nomination LIVE Updates
Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: राष्ट्रीय लोक दल के राज कुमार साहू ने रांची से किया नामांकन
रांची विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल के राज कुमार साहू ने नामांकन दाखिल किया. उन्होंने रांची की जनता से वादा किया है कि वह भ्रष्टाचार, अन्याय, बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिए काम करेंगे. इसलिए उन्हें जनता का आशीर्वाद चाहिए.
Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: दूसरे चरण की 38 सीटों पर अब तक 93 लोगों ने किया नामांकन
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी. इसके लिए नामांकन 22 अक्टूबर से ही शुरू हो चुका है. अब तक 93 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं. चुनाव आयोग के पास 160 फॉर्म जमा हुए हैं.
Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: लोबिन हेम्ब्रम ने बोरियो से भरा नामांकन
बोरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम ने नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार के समक्ष नामांकन दाखिल किया.
Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: सिंदरी विधानसभा सीट से तारा देवी ने दाखिल किया नामांकन
धनबाद जिले की सिंदरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. वह पहली बार चुनाव लड़ रहीं हैं. 2019 के चुनाव में उनके पति इंद्रजीत महतो ने जीत दर्ज की थी. लंबे अरसे से वह बीमार चल रहे हैं.
Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: सरायकेला से चंपाई सोरेन ने किया नामांकन
सरायकेला विधानसभा सीट से चंपाई सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है. घर में माता-पिता की तस्वीर को नमन करने के बाद उन्होंने ग्राम देवता की पूजा की. इसके बाद नामांकन दाखिल करने के लिए गए. निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया.
Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: सरायकेला से चंपाई सोरेन ने किया नामांकन
सरायकेला विधानसभा सीट से चंपाई सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है. घर में माता-पिता की तस्वीर को नमन करने के बाद उन्होंने ग्राम देवता की पूजा की. इसके बाद नामांकन दाखिल करने के लिए गए. निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया.