झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पुरुष उम्मीदवार घटे, महिला और थर्ड जेंडर प्रत्याशी बढ़े

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कम उम्मीदवार मैदान में हैं. पुरुष प्रत्याशी घटे हैं, महिला बढ़ीं हैं.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख अब करीब आ रही है. यहां 2 चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए जा रहे हैं. इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1,211 प्रत्याशी मैदान में हैं. यह संख्या वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से कम है.

2019 में 1216 उम्मीदवार लड़ रहे थे झारखंड विधानसभा चुनाव

जी हां. चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में 1,216 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. इनमें 1,088 पुरुष और 127 महिला उम्मीदवार थीं. 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी. इस बार 1,081 पुरुष और 128 महिला उम्मीदवारों के साथ 2 थर्ड जेंडर प्रत्याशी भी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के अखाड़े में उतर गए हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 1211 प्रत्याशी मैदान में

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को प्रत्याशियों के अंतिम आंकड़े जारी किए. इसमें बताया कि राज्य की 81 सीटों पर 1,211 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. इसमें 1,081 पुरुष, 128 महिला और 2 किन्नर हैं. पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी. इस दिन 43 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता 683 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.

20 नवंबर को 38 विधानसभा के वोटर 528 प्रत्याशियों को करेंगे वोट

दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. उस दिन 38 विधानसभा क्षेत्रों के लोग तय करेंगे कि 528 प्रत्याशियों में से कौन-कौन विधायक बनेंगे. चुनाव लड़ रहे इन 528 उम्मीदवारों में 472 पुरुष 55 महिलाएं और 1 किन्नर उम्मीदवार है.

2019 में 1039 उम्मीदवारों की जमानत हो गई थी जब्त

अगर वर्ष 2019 के चुनाव की बात करें, तो चुनाव लड़ने वाले 1,216 प्रत्याशियों में से 1,039 की जमानत जब्त हो गई थी. जमानत गंवाने वाले 934 उम्मीदवार पुरुष और 104 महिला थीं. एकमात्र किन्नर प्रत्याशी भी अपमी जमानत नहीं बचा सका था.

Also Read

राजनीति में रही है सरायकेला व ईचागढ़ राजघराने की हनक, राजा और युवराज बने विधायक

झरिया विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस की होती है टक्कर, जानें क्या है अब तक का इतिहास

गोमिया विधानसभा सीट पर जीते अलग-अलग दलों के नेता, कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर भी लड़े माधव लाल सिंह

झारखंड भाजपा का संकल्प-पत्र : 3100 रुपए में खरीदेंगे किसानों का धान, 24 घंटे में पैसे अकाउंट में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >