Tennis Cricket: झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टीम जम्मू गयी

सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयेाजन जम्मू में 18 से 21 नवंबर तक होना है.

रांची. सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयेाजन जम्मू में 18 से 21 नवंबर तक होना है. इसके लिए शनिवार को झारखंड की 32 सदस्यीय पुरुष व महिला टीम जम्मू के लिए रवाना हुई. पुरुष टीम में सुरेन्द्र कुमार (कप्तान), रोहित प्रत्यय, पवन कुमार, राहुल कुमार पंडित, कृष्ण कुमार दुबे,सौरभ कुमार,हसरत अंसारी, पीयूष कुमार, अंकित कुमार, मोहम्मद सलमान अंसारी, उमेंदु कुमार, अर्पण कुमार, प्रिंस राज और अंशु कुमार शामिल हैं. टीम के कोच खुर्शीद अंसारी व मैनेजर अजय कुमार साव हैं. वहीं महिला टीम में एंजेला लकडा (कप्तान), सुष्मिता लकडा,अनुप लकडा, शिमला लकडा, पूजा तिर्की, सुरभि एक्का, स्मिता टोप्पो, अनुष्का तिर्की,रोमी अनिषा एक्का, मेरी खलखो, एक्टर विक्टोरिया केरकेट्टा, अन्ना लकडा, सुमन लोहरा, कल्पना हंसदा व लक्ष्मी हेंब्रम शामिल हैं. वहीं टीम कोच दीपू बावरी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >