झारखंड में साल 2011 के बाद 2 ही बार हुई टेट परीक्षा, RTE मानक अनुरूप न ही शिक्षक है न ही स्कूल में संसाधन

खंडपीठ ने सरकार को इस मामले 1 हफ्ते अंदर जवाब देने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 20 जून को होगी. अब अदालत में सरकार क्या जवाब देती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

झारखंड में शिक्षकों की कमी का मुद्दा सदन से लेकर सड़क तक उठता रहता है. इसे लेकर सियासत भी खूब होती है. लेकिन शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार करते करते वर्षों बीत जाता है. स्थिति ये है कि राज्य में परीक्षा की आस लिये विद्यार्थियों की उम्र निकल जाती है. इसे लेकर कल हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि 2016 के बाद से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) क्यों नहीं हुई.

खंडपीठ ने सरकार को इस मामले 1 हफ्ते अंदर जवाब देने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 20 जून को होगी. अब अदालत में सरकार क्या जवाब देती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन आंकड़े बताते हैं कि साल 2011 के बाद से झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) केवल 2 बार ही हुई. वर्ष 2011 के बाद पहली बार परीक्षा 2013 में तो वहीं दूसरी बार 2016 में हुई. इस दौरान 3 बार नियमावली बनी और संशोधन हुआ. पहली नियमावली वर्ष 2012 में बनी थी. 2016 में इसमें बदलाव हुआ. तीसरा संशोधन साल 2022 में हुआ.

2011 से लागू है शिक्षा का अधिकार अधिनियम

झारखंड में साल 2011 से शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीइ) लागू है. इस अधिनियम के लागू होने के लगभग 12 वर्ष बाद भी सरकार राज्य के आधे से अधिक स्कूलों में बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने में विफल साबित हुई है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, कुल 34847 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में से 22633 विद्यालयों में आरटीइ के मानक के अनुरूप न तो शिक्षक हैं और न ही आवश्यक संसाधन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >