रांची में पुतला दहन के दौरान भारी बवाल, अल्बर्ट एक्का चौक पर महिला अभ्यर्थियों के साथ मारपीट, आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं के रद्द होने के विरोध में रांची में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन के दौरान अज्ञात युवक ने महिला अभ्यर्थियों के साथ मारपीट की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

रांची से अरविंद सिंह की रिपोर्ट

रांची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC CGL) परीक्षाओं के रद्द पर स्टे लगने के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थियों का आंदोलन उस वक्त हिंसक हो उठा, जब एक अज्ञात युवक ने पुतला छीनने की कोशिश की. जब इसका विरोध किया गया तो महिला अभ्यर्थियों के साथ मारपीट की गई. घटना के बाद चौक पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई और गुस्साए अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.

मोरहाबादी से आ रहे थे अभ्यर्थी, रास्ते में झपट लिया पुतला

'JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच' के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के लिए मोराबादी से जुलूस लेकर अल्बर्ट एक्का चौक की ओर बढ़ रहे थे. अभ्यर्थियों का आरोप है कि रांची यूनिवर्सिटी के पास अचानक एक संदिग्ध युवक भीड़ में घुसा और उसने अभ्यर्थियों से जबरन पुतला छीनने का प्रयास किया. जब महिला अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और एक महिला अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया.

ये भी पढ़ें: खेती पूरी होते ही खाद की चिंता, तय कीमत से ज्यादा वसूली की शिकायत; कालाबाजारी पर निगरानी जरूरी

अभ्यर्थियों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया

घटना के तुरंत बाद उग्र हुए अभ्यर्थियों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दौड़ाकर दबोच लिया. इसके बाद पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच भारी धक्का-मुक्की हुई. छात्रों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राएं अल्बर्ट एक्का चौक पर ही सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे, जिससे मेन रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

'माहौल खराब करने के लिए भेजा गया'- छात्रों का आरोप

जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच के छात्र नेताओं रवींद्र और कुणाल ने मीडिया के सामने घटना का वीडियो फुटेज दिखाते हुए गंभीर आरोप लगाया. उनका कहना था कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने के लिए यह सोची-समझी साजिश थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल की शह पर असामाजिक तत्वों को भेजकर महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्रता कराई गई और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. छात्रों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गिरफ्तार आरोपी पर सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें: SBI से 20000 निकालकर PM Awas का सामान लेने पहुंचे बाजार, साइकिल से चोरों ने उड़ा लिया झोला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >