22 साल में नहीं हुआ विकास, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 55-60 फीसदी काम हुए पूरे, बोले मंत्री आलमगीर आलम

Hemant Soren Government 3 Years|आलम ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद महागठबंधन की सरकार के तीन साल पूरे हो गये. दिसंबर 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन हुआ था. इससे पहले की सरकारों ने झारखंड के लिए कुछ नहीं किया. इसलिए प्रदेश का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया.

Hemant Soren Government 3 Years: झारखंड सरकार गुरुवार (29 दिसंबर 2022) को अपने कार्यकाल के तीन साल मना रही है. सरकार ने इसे ‘जनसेवा के 3 वर्ष’ नाम दिया है. इस अवसर पर राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि 22 सालों में झारखंड का विकास नहीं हुआ. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी, तो 55-60 फीसदी काम हुए.

झारखंड के लिए जो भी जरूरी होगा, करेंगे: आलम

उन्होंने कहा कि अभी आधा से कुछ ज्यादा काम हुआ है. झारखंड के विकास के लिए बाकी जो भी जरूरी होगा, हम करेंगे. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी. प्रदेश की जनता का भी उन्होंने आभार जताया.

22 साल बाद भी झारखंड पिछड़ा रह गया

आलम ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद महागठबंधन की सरकार के तीन साल पूरे हो गये. दिसंबर 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन हुआ था. इससे पहले की सरकारों ने झारखंड के लिए कुछ नहीं किया. इसलिए प्रदेश का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया. 22 सालों में भी झारखंड पिछड़ा ही रह गया. लेकिन, हेमंत सोरेन की सरकार बनी, तो प्रदेश में बदलाव की बयार आयी.

Also Read: Hemant Soren Govt @ 3 Years: 29 दिसंबर को 50 मॉडल स्कूलों की सौगात देंगे झारखंड के CM हेमंत सोरेन
पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया

झारखंड सरकार के मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने दस्तक दी, तो हमारी सरकार ने सभी लोगों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध करवाया. अन्य प्रदेशों से लौटे लोगों को रोजगार भी दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 3 साल में एक नहीं, बल्कि कई योजनाओं का लाभ आम जन को दिया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू कर दिया है.

हेमंत सोरेन की सरकार ने 3 साल में किये 55-60 फीसदी काम

आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन की सरकार ने महज 3 साल में 55-60 फीसदी काम कर दिये हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सरना कोड लागू किया. वर्ष 1932 के खतियान को भी लागू किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता के हित में जो कुछ भी करना होगा, हेमंत सोरेन की सरकार उसे करेगी.

Also Read: Hemant Soren Govt 3 Years LIVE: सीएम हेमंत सोरेन का संबोधन शुरू
सत्यानंद भोक्ता ने दी हेमंत सोरेन को बधाई

इस अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों की सराहना की. कहा कि इस सरकार ने बेमिसाल विकास किया है. हेमंत सोरेन की सरकार ने कोविड-19 के दौरान बेहतरीन काम किया था. जितने बंद पड़े आईटीआई थे, सभी को चालू किया. श्री भोक्ता ने कहा कि झारखंड की जनता को अब तक जितना लाभ हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार ने दिया है, उतना लाभ किसी अन्य सरकार ने नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >