राशन कार्ड वालों के लिए खतरे की घंटी! 2.87 लाख कार्ड-लाभुक होंगे निष्क्रिय, 3 महीने में कराना होगा सत्यापन

केंद्र सरकार के निर्देश पर झारखंड में बड़ी कार्रवाई हो रही है. 1 अक्टूबर से 2.87 लाख से अधिक राशन कार्ड और लाभुकों को निष्क्रिय किया जाएगा. छह महीने से खाद्यान्न नहीं उठाने वाले और डुप्लीकेट लाभुकों पर यह गाज गिरेगी. इन्हें तीन महीने के भीतर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा, अन्यथा स्थायी रूप से सूची से नाम हटा दिया जाएगा.

रांची. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्य में राशन कार्डों और लाभुकों के सत्यापन को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है. एक अक्तूबर से राज्यभर में कुल 2,87,893 राशन कार्ड और लाभुक निष्क्रिय किये जायेंगे. इनमें छह महीने से खाद्यान्न नहीं उठाने वाले 1,77,751 साइलेंट कार्ड और केंद्रीय रिपॉजिटरी से मिलान के दौरान चिह्नित 1,10,142 डुप्लीकेट लाभुक शामिल हैं.

विभाग के आदेश के अनुसार संबंधित कार्डधारियों और लाभुकों के लिए ई-केवाइसी कराना अनिवार्य होगा. निर्धारित अवधि में ई-केवाइसी और आवश्यक सत्यापन नहीं कराने पर कार्ड या लाभुक का नाम स्थायी रूप से सूची से हटाया जा सकता है.

तीन महीने में ई-केवाइसी कराकर दोबारा पा सकेंगे लाभ

निष्क्रिय किये गये कार्डधारियों और लाभुकों को तीन महीने का मौका दिया जायेगा. इस अवधि में संबंधित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर या प्रखंड कार्यालय के माध्यम से ई-केवाइसी और आवश्यक सत्यापन कराया जा सकेगा. सत्यापन में पात्र पाये जाने पर लाभुक का कार्ड या नाम फिर से सक्रिय किया जायेगा. निर्धारित अवधि में सत्यापन नहीं कराने पर नाम स्थायी रूप से सूची से हटाया जा सकता है.

साइलेंट कार्ड के मामले में पिछले छह महीने से खाद्यान्न नहीं उठाने वाले कार्डों को हर माह की 21 तारीख को चिह्नित किया जायेगा और अगले महीने की पहली तारीख को ऐसे कार्ड स्वतः निष्क्रिय हो जायेंगे. डुप्लीकेट लाभुकों के मामले में परिवार के मुखिया को एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जायेगी और तीन महीने की अवधि दी जायेगी.

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक 50,762 मामले

जिलावार आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक 50,762 कार्ड और लाभुक प्रभावित होंगे. इनमें 38,778 साइलेंट कार्ड और 11,984 डुप्लीकेट लाभुक शामिल हैं. इसके अलावा रांची में 37,241, गोड्डा में 35,300, धनबाद में 33,775, गिरिडीह में 33,460 और पूर्वी सिंहभूम में 21,002 कार्ड और लाभुक प्रभावित होंगे.

जिलेवार आंकड़े

जिलाछह माह से राशन नहीं उठाने वालेडुप्लीकेट लाभुक
बोकारो7,0819,117
चतरा6951,649
देवघर581,119
धनबाद25,2168,559
दुमका1532,955
पूर्वी सिंहभूम7,31713,665
गढ़वा6,3155,277
गिरिडीह27,1286,332
गोड्डा23,77311,527
गुमला4011,550
हजारीबाग2,2701,473
जामताड़ा10,2838,486
खूंटी588560
कोडरमा82694
लातेहार62315
लोहरदगा1,372644
पाकुड़282,176
पलामू4863,272
रामगढ़204444
रांची25,16512,076
साहिबगंज851,895
सरायकेला-खरसावां971,959
सिमडेगा1441,825
पश्चिमी सिंहभूम38,77811,984
कुल1,77,7511,10,142

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >