टिकट विवाद के बाद फिर कांग्रेस की शरण में उमाशंकर अकेला, रांची ऑफिस में खूब चमका शक्ति प्रदर्शन

Jharkhand Politics: बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया. रांची में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस वरिष्ठ नेता के लौटने से कांग्रेस में नयी ऊर्जा लौटने की उम्मीद जतायी जा रही है.

Jharkhand Politics, रांची : झारखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल देखने को मिली, जब बरही क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने पार्टी बदलने के बाद दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया. राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में माहौल उत्साहपूर्ण रहा. पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया. पूरा परिसर नारों से गूंज उठा.

कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश

समारोह में मौजूद समर्थक ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए. कई समर्थक बैनर और फूलों की माला लेकर पहुंचे थे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, शहजादा अनवर, जयशंकर पाठक और केदार पासवान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी वापसी का स्वागत किया. नेताओं का कहना है कि अकेला की घर वापसी से विशेष रूप से उत्तर छोटानागपुर इलाके में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.

Also Read: BHEL प्लांट में लापरवाही से मजदूर गंभीर रूप से घायल, सेफ्टी का नहीं रखा जा रहा ध्यान

टिकट विवाद के बाद छोड़ी थी पार्टी

अकेला ने 2019 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2024 में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी का रुख कर लिया था. कांग्रेस में लौटने के बाद उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के भरोसे के कारण मैं वापस आया हूं.

Also Read: नक्सलियों के IED ब्लास्ट में घायल CRPF इंस्पेक्टर का निधन, दिल्ली के एम्स चल रहा था इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >