Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन को जमानत मिलते ही शिबू सोरेन के आवास पर बढ़ी हलचल, दिशोम गुरु की दिल्ली यात्रा रद्द

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद शिबू सोरेन के आवास पर हलचल बढ़ गई.

Jharkhand Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर हलचल बढ़ गई है. हेमंत सोरेन के छोटे भाई और झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन ने दिशोम गुरु से मुलाकात की.

हेमंत सोरेन को बेल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने जताई प्रसन्नता

सूत्र बता रहे हैं कि हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद शिबू सोरेन ने अपनी दिल्ली यात्रा रद्द कर दी है. आज ही यानी शुक्रवार (28 जून) को उनको दिल्ली जाना था. झामुमो के केंद्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने हाईकोर्ट के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर की है.

शिबू सोरेन से मिलकर लौटे झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि भगवान के घर देर है अंधेरे नहीं. हमारी पार्टी झारखंड विधानसभा का चुनाव हेमंत सोरेन के चेहरे पर लड़ेगी. इससे पहले बसंत सोरेन, शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे. कुछ देर तक वहां रुकने के बाद वह लौट गए. शिबू सोरेन के आवास से निकलने के बाद बसंत सोरेन ने हेमंत सोरेन के लिए बेल बांड भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

विनोद पांडेय ने कोर्ट जाकर भरा हेमंत सोरेन का बेल बांड

पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय झामुमो के कई अन्य नेताओं के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और हेमंत सोरेन की रिहाई से पहले बेल बांड भरा. जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें लाने के लिए स्वयं होटवार जेल जाएंगीं. 13 जून को जब हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अंतिम बहस हुई थी, उस दिन भी कल्पना सोरेन कोर्ट रूम में मौजूद थीं.

Also Read

Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने सुनाया फैसला

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन की जमानत पर झामुमो की पहली प्रतिक्रिया – जय संविधान

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन को जमानत मिलते ही शिबू सोरेन के आवास पर बढ़ी हलचल, दिशोम गुरु की दिल्ली यात्रा रद्द

Hemant Soren Bail: पांच महीने से जेल में बंद हेमंत को हाईकोर्ट से बेल, जमीन घोटाले के आरोप में ईडी ने किया था गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >