रांची के सांसद संजय सेठ समेत भाजपा के इन नेताओं को बड़ी राहत, विधानसभा मार्च मामले में मिली जमानत

भाजपा सांसद संजय सेठ, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव समेत कई बड़े नेताओं को बड़ी राहत मिली है. क्यों विधानसभा मार्च मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, नीलम चौधरी और रेखा महतो ने न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत में सरेंडर किया. अदालत ने 25-25 हजार के दो मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी़ सभी भाजपा नेताओं को 22 फरवरी को हाइकोर्ट से जमानत देने का आदेश दिया था.

सांसद संजय सेठ, प्रतुल शाहदेव की ओर से हाइकोर्ट के अधिवक्ता आरएस मजूमदार ने पैरवी की थी. जमानत के बाद लोक अभियोजक पुष्पा सिन्हा ने बताया कि भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को इस शर्त पर जमानत दी गयी है कि वे अपना फोन नंबर केस चलने के दौरान बदल नहीं सकते हैं.

सांसद संजय सेठ ने कहा कि सत्य व न्याय की जीत हुई है. विधानसभा में नमाज कक्ष खोलना असंवैधानिक व अव्यहारिक है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.

क्या था मामला :

विधानसभा में नमाज स्थल बनाने के विराेध में आठ सितंबर को विधानसभा मार्च किया गया था़ इसमें बाबलालू मरांडी, दीपक प्रकाश, संजय सेठ, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, आरती कुजूर, नीलम चौधरी व रेखा महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग किया था. बाद में पुलिस का हथियार लूटने, सरकारी कामकाज में बाधा सहित अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत सदर सीओ अमित भगत के बयान पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >