सीबीआई भाजपा की पॉकेट की संस्था, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा का बड़ा बयान

Jharkhand Politics News: झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने सीबीआई पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी को भाजपा की पॉकेट की संस्था करार दिया है. बाबूलाल मरांडी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

Jharkhand Politics News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अनुराग गुप्ता को झारखंड का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किये जाने के मुद्दे पर राजनीति गरमा गयी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई पर भी बड़ी बात कह दी. उन्होंने सीबीआई को भाजपा की पॉकेट की संस्था बता दिया.

‘बिना सबूत महागठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हैं बाबूलाल मरांडी’

राकेश सिन्हा ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी विचलित हो गये हैं. उनकी बेचैनी बढ़ गयी. इसके बाद से वह लगातार बिना किसी सबूत के, बिना किसी आधार के महागठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हैं. बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. उनको मालूम होना चाहिए कि मुख्यमंत्री के अधिकार क्या होते हैं? उन्हें यह भी मालूम है कि राज्य मंत्रिपरिषद के अधिकार क्या हैं?

विपरीत जनादेश से विचलित हो गये हैं बाबूलाल मरांडी – राकेश सिन्हा

राकेश सिन्हा ने बुधवार को बाबूलाल मरांडी पर पलटवार करते हुए कहा कि जनादेश विपरीत मिलने के असर से बाबूलाल मरांडी विचलित हो गये हैं. उनका सपना था कि वह फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे. जनता ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. इससे उनकी बेचैनी बढ़ गयी. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के मंत्रिपरिषद के अधिकार के बारे में पता होना चाहिए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्रिपरिषद के निर्णय से सरकार ने की है डीजीपी की नियुक्ति – कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य मंत्रिपरिषद ने फैसला लिया कि डीजीपी की नियुक्ति का निर्णय अब राज्य सरकार लेगी. इसी के तहत राज्य सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति की है. राकेश सिन्हा ने कहा, ‘बाबूलाल जी, इतनी बेचैनी ठीक नहीं है. थोड़ा धैर्य रखें.’

झारखंड की राजनीति की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक दल के नेता का चयन नहीं होने की हो जांच – कांग्रेस प्रवक्ता

राकेश सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कोर्ट के आदेश के बावजूद आप अपने विधायक दल का नेता नहीं तय कर पा रहे हैं. जांच इसकी होनी चाहिए कि आप या आपका शीर्ष नेतृत्व क्या डील कर रहा है? सीबीआई और ईडी के माध्यम से आप लगातार सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं. करा लें सीबीआई जांच. सीबीआई आपकी पॉकेट की संस्था है.’

इसे भी पढ़ें

देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा झारखंड, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में बोले हेमंत सोरेन, देखें Video

झारखंड कांग्रेस के नेता अचानक क्यों गये दिल्ली? राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक में क्या होगा?

पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटे संजय सेठ, रांची के सांसद संजय सेठ लांच करेंगे ई-लाईब्रेरी

डीजीपी की नियुक्ति को रद्द करने की मांग क्यों कर रही भाजपा, जानें क्या बोले बाबूलाल मरांडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >