कांग्रेस के नये प्रभारी अविनाश पांडेय आज झारखंड पहुंच बनायेंगे रणनीति, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस के नये प्रभारी अविनाश पांडेय आज 3 दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं. दिन के एक बजे वो एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वो प्रदेश के नताओं के साथ बैठ आगे की रणनीति बनाएंगे. उसके स्वागत के लिए सारी तैयारियां कर ली गयी है

रांची : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडेय शनिवार को तीन दिवसीय दौरा पर झारखंड पहुंच रहे हैं. उनके साथ सह-प्रभारी उमंग सिंघार भी पहुंचेंगे. पूर्व प्रभारी आरपीएन सिंह के भाजपा जाने के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में संगठन को दुरुस्त करने के लिए श्री पांडेय को जिम्मा दिया है. वह दिन के करीब एक बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

पार्टी प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि शाम तीन बजे मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में नवनियुक्त प्रभारी और सह प्रभारी के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित मंत्री-विधायक, कार्यकारी अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित जिलाध्यक्ष व प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे़. इसके बाद प्रभारी श्री पांडेय जल संसाधन विभाग के गेस्ट हाउस में विधायकों के साथ बैठक करेंगे.

Also Read: कांग्रेस छोड़ भाजपा में गये प्रदीप बलमुचु-सुखदेव भगत की घर वापसी की जमीन तैयार, नये प्रभारी से की मुलाकात

श्री सिन्हा ने बताया कि 30 जनवरी को दिन के 10 बजे बजे सभी जिला अध्यक्षों, सांसद-विधायक, पूर्व सांसद, कार्यकारी अध्यक्ष और मंच-मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. फिर दो बजे अलग-अलग जिला से आये हुए प्रतिनिधियों से मिलेंगे. 31 जनवरी को 10 बजे से राजकीय अतिथिशाला में प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर की कमेटियों में शामिल नेताओं से विचार विमर्श करेंगे. नये प्रभारी संगठन के हालात की जानकारी लेंगे. इसके साथ ही भावी कार्यक्रम तय होगा.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >