Video: असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा पर ये क्या बोल गए झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य

Jharkhand Politics: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता ने भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को ‘पनौती’ कह दिया.

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए आक्रामक प्रचार करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता ने ‘पनौती’ कह दिया है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि हिमंता बिस्व सरमा को असम के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर झारखंड में विपक्ष का नेता बन जाना चाहिए. झामुमो उनका स्वागत करेगा. सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि झामुमो हिमंता बिस्व सरमा का स्वागत करेगा, क्योंकि वह उनके लिए पनौती हैं. सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. साथ ही यह भी कहा कि राज्य के मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे जनता के बीच रहें और उनके हित में काम करें. अपने मंत्रालय के जरिये लोगों की सेवा करें. उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की जो सरकार बनी है, वह जनहित में काम करेगी. ज्ञात हो कि भाजपा अब तक अपने विधायक दल के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है. इसी वजह से झामुमो नेता ने हिमंता बिस्व सरमा पर चुटकी ली है. हिमंता बिस्व सरमा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी बनाए गए थे. उन्होंने 3 महीने तक झारखंड में कैंप किया और सभी जिलों में जाकर चुनाव प्रचार किया. हालांकि, भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली. पिछली बार उसने 25 सीटें जीतीं थीं, इस बार महज 21 सीट ही जीत पाई. वहीं, झामुमो-कांग्रेस-राजद-भाकपा माले गठबंधन ने मिलकर 56 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >