Ranchi News : आर्मी के साथ झारखंड पुलिस करेगी ज्वाइंट एक्सरसाइज

आर्मी व झारखंड पुलिस के आलाधिकारियों की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति

वरीय संवाददाता, रांची. बाहरी ताकतों से लड़ने के लिए आर्मी के साथ झारखंड पुलिस ज्वाइंट एक्सरसाइज करेगी. इस संबंध में रामगढ़ आर्मी कैंप में शनिवार को ढाई घंटे तक चली आर्मी-पुलिस सेनर्जी कॉन्क्लेव में आलाधिकारियों के बीच इस पर सहमति बनी है. इसमें आर्मी अफसर व जवानों को डील करने के लिए झारखंड की स्टेट पॉलिसी क्या होगी, आपसी तालमेल को कैसे बेहतर बनाया जाये, ताकि झारखंड के जमशेदपुर, ओड़िशा के भुवनेश्वर, बिहार के नालंदा और पंजाब की तरह घटना दुबारा नहीं हो. वहीं आर्मी झारखंड पुलिस को विभिन्न तरह की ट्रेनिंग, इंटरनल सिक्यूरिटी, आपदा, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्कवाॅयड टीम को और बेहतर बनाने का प्रशिक्षण देगी. झारखंड पुलिस के सैप बटालियन में भर्ती के लिए सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की सूची आर्मी उपलब्ध करायेगी. वहीं स्कूल व कॉलेजों में एनसीसी को प्रमोट करने के लिए भी आर्मी को झारखंड पुलिस सहयोग करेगी. बैठक में दानापुर के जेसीओ मेजर जनरल विकास भारद्वाज और झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता शामिल थे. इनके अलावा झारखंड पुलिस से एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर, आइजी मुख्यालय मनोज कौशिक, रांची जोन के आइजी अखिलेश झा, बोकारो जोन के आइजी माइकल राज एस और रामगढ़ एसपी अजय कुमार और आर्मी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >