Police Sports : जैप की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

जैप की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची रेंज की टीम उप विजेता बनी 16वीं झारखंड राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता खेल संवाददाता, रांची 16वीं झारखंड राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गयी. प्रतियोगिता में झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की टीम ओवरऑल चैंपियन रही. वहीं, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची रेंज की टीम उप विजेता बनी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो थे. मौके पर उन्होंने खेलों के सफल आयोजन के लिए सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और मैनेजरों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी संजय आनंद लाठकर, एडीजी आरके मल्लिक, एडीजी मुरारी लाल मीणा, एडीजी प्रिया दुबे, आइजी राजकुमार लकड़ा, डीआइजी पटेल मयूर कन्हैयालाल समेत अन्य एसपी और कमांडेंट मौजूद थे. प्रतियोगिता में झाररखंड सशस्त्र पुलिस/आइआरबी/एसआइआरबी/राऔसुब, कोयला क्षेत्र बोकारो, पलामू क्षेत्र डाल्टनगंज, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची, सिंहभूम कोल्हान क्षेत्र चाईबासा, संथाल परगना क्षेत्र दुमका, उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग और अपराध अनुसंधान विभाग रांची की टीमों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर सभी टीमों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया. ये हुए विजेता-उप विजेता स्पर्धाविजेताउप विजेता टेबल टेनिस जैप विजेता सीआइडी हॉकी (पुरुष) जैप दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र बैडमिंटन (पुरुष)कोल्हान क्षेत्र जैप तीरंदाजी जैप कोल्हान क्षेत्र फुटबॉल (पुरुष)संथाल परगना क्षेत्र (दुमका)कोल्हान क्षेत्र चाईबासा एथलेटिक्स (पुरुष) जैप पलामू क्षेत्र डाल्टनंज एथलेटिक्स (महिला) जैप दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र जिम्नास्टिक (पुरुष)दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र जैप जिम्नास्टिक (महिला)दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रकोल्हान क्षेत्र चाईबासा हैंडबॉल (महिला) जैप पलामू क्षेत्र डाल्टनगंज वॉलीबॉल (पुरुष) जैप सीआइडी कबड्डी (पुरुष) जैप संथाल परगना क्षेत्र दुमका बास्केटबॉल (पुरुष) जैप डाल्टनगंज क्षेत्र पलामू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >