झारखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची

झारखंड में एक बार पिर बड़े पैमाने पर पुलिस का तबादला किया गया है. इसकी अधिसूचना पुलिस महानिदेशक ने जारी कर दी है.

रांची : झारखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है. इससे संबंधित अधिसूचना पुलिस महानिदेशक ने जारी कर दी है. ये अधिसूचना संपन्न शिकायत कोषांग की हुई बैठक के बाद जारी की गयी है. तबादला के संबंधित प्रतिलिपि सभी जिला अधीक्षकों को भी भेज दिया गया है. इसके मुताबिक पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा का स्थांतरण दुमका कर दिया गया है. इससे पहले वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पदस्थापित थे.

उसी तरह पु. नि. नंदकिशोर प्रसाद जे.पी.ए हजारीबाग से दुमका ट्रांसफर कर दिया गया है. पु. नि. नवीन कुमार सिंह को देवघर से बोकारो, परि. प्रवर रमेश कुमार मंडल जे.पी.ए हजारीबाग से दुमका, परि. प्रवर विकास कुमार सिंह को दुमका से जे.पी.ए हजारीबाग, परिचारी रवींद्र कुमार यादव को बोकारो से चतरा, पु.अ.नि. जमादार मुंडा को रेल जमशेदपुर से दुमका, पु.अ.नि. मदन कुमार रेल जमशेदपुर से साहिबगंज, म.पु.अ.नि ज्योत्सना महतो को चतरा से सीटीसी मुसाबनी, पु.अ.नि रमाकांत गुप्ता को देवघर से लातेहार तबादला कर दिया गया है. सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे ज्वॉइनिंग से संबंधित प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय रांची को उपलब्ध कराने को कहा गया है. तबादला से संबंधित पूरी सूची आप यहां से देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >