रांची जिले में तैनात विभिन्न पुलिस अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

सूची में वैसे अफसरों का नाम है जो एक ही जगह पर लंबे समय से पदस्थापित थे. रांची वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची में स्थांतरित किया गया है.

रांची: रांची जिले में तैनात विभिन्न पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया. जिसकी सूची जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने जारी कर दिया है. अफसरों को जल्द जल्द अपने नये स्थान पर योगदान देने को कहा गया है. इस सूची में वैसे अफसरों का नाम शामिल है जो एक ही जगह पर लंबे समय से पदस्थापित थे. जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि झारखंड सरकार के पत्रांक- 6352, दिनांक 27-12-2023 के माध्यम से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 31-01-2024 को संपन्न राज्य स्थापना पर्षद की बैठक में लिये गये निर्णय के तहत एक ही जिला इकाई में 3 वर्ष या इससे अधिक समयावधि से पदस्थापित रांची जिला बल पुलिस निरीक्षकों को स्थांतरित किया जाता है.

रांची वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची में स्थांतरित किया गया है. वहीं, पुलिस अधीक्षक अभाष कुमार को विशेष शाखा, रांची बृज कुमार को गढ़वा जिला, प्रवीन कुमार को रेल धनबाद, विनय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग, रवि ठाकुर को देवघर और जॉन मुर्मू को झारखंड स्थांतरित किया गया है. उसी तरह अभय कुमार सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची, शैलेश प्रसाद को गिरिडीह में योगदान देने को कहा गया है.

Also Read: झारखंड के दो IPS सहित 36 पुलिस अफसरों व कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक यहां देखें सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >