Jharkhand News: चोरों ने घर बाहर खड़ी पिकअप वाहन कर ली चोरी, GPS कनेक्शन भी काटा

Jharkhand News : रांची के तमाड़ में एक घर बाहर खड़ी पिकअप वैन की चोरी कर ली गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी.

Jharkhand News शुभम हल्दार, (रांची) तमाड़ : रांची के तमाड़ में रायडीह फ्लाईओवर समीप निवासी अमित गुप्ता के घर के बाहर रखा पिकअप वाहन (जेएच05डीके 9590) आधी रात लगभग 2 बजे चोरी हो गयी. चोरों ने वाहन चोरी करने से पूर्व पिकअप में लगे जीपीएस को भी काट दिया, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया. जिससे वाहन का ट्रेकिंग नहीं हो पाया.

हर दिन की तरह घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी

भुक्तभोगी अमित गुप्ता ने रांची के तमाड़ थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया. आवेदन में अमित गुप्ता ने बताया कि पिकअप वाहन घर के बाहर प्रत्येक दिन की तरह खड़ी थी उसमें माल लोड था, जो चोरी हो गया है.

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जायेगा. चोरों की तलाश की जा रही है. वाहन को बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त वाहन के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तमाड़ थाना में संपर्क करें.

Also Read: Jharkhand News: रांची में डायरिया का कहर, इस गांव के 3 लोगों की मौत, विधायक विकास मुंडा ने लिया संज्ञान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >