गैंगस्टर अमन साव पर सख्ती बढ़ी, होटवार जेल के सिंगल सेल में किया गया शिफ्ट, ऐसे रखी जा रही उनकी निगरानी

झारखंड के सबसे बड़े गैंगेस्टर अमन साव पर सख्ती बढ़ा दी गयी है. उसे बिरसा केंद्रीय कारा के विशेष सिंगल सेल में शिफ्ट किया गया है. जहां सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे नजर रखी जा रही है. सेल के बाहर एक्स आर्मी मैन को तैनात किया गया है.

Jharkhand News, Ranchi News रांची : पुलिस के एक वरीय अफसर को मैसेज करने के बाद रंगदारी और धमकी देने के मामले में बिरसा केंद्रीय कारा होटवार में बंद गैंगेस्टर अमन साहू उर्फ अमन साव पर सख्ती की गयी है. उसे बिरसा केंद्रीय कारा के विशेष सिंगल सेल में शिफ्ट किया गया है. उस पर 24 घंटे नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. सेल के बाहर एक्स आर्मी मैन को तैनात किया गया है.

अमन साहू को पहले जेल के दूसरे सेल में रखा गया था. जहां उसके साथ अन्य चार बंदी भी थे. अमन साहू के लिए मयंक सिंह के नाम से वरीय अफसर को मैसेज किया था. मैसेज में कहा गया था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. इसलिए उसका विशेष ध्यान रखा जाये. मैसेज सही मायने में कहां से आया और इसके पीछे क्या वजह थी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.

अमन साहू का मध्यप्रदेश के हथियार सप्लायर से थे संबंध :

गैंगेस्टर अमन साहू उर्फ अमन साव गिरोह के रामगढ़ में पतरातू निवासी विकास आनंद ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की पूछताछ में अहम खुलासे किये हैं. उसने बताया है कि अमन साहू का अंतरराज्यीय हथियार तस्कारों से संबंध है.

मध्यप्रदेश के तस्कर राजेंद्र और नेहांग सिंह से अमन साहू ने ही संपर्क किया था. उन्हीं द्वारा उपलब्ध कराये गये हथियार और कारतूस वह अमन के लिए ले जा रहा था. अमन साहू और नेहांग सिंह के बीच व्हाट्स एेप पर हथियार को लेकर हुए संवाद का डिटेल भी जांच एजेंसी ने निकाला है.

दिल्ली पुलिस ने विकास को 29 अगस्त 2021 को महाराष्ट्र के जलगांव स्थित महात्मा गांधी पार्क के समीप से गिरफ्तार किया था. उसके पास से 20 पिस्टल व 50 कारतूस बरामद किये गये थे.

Posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >