रांची के तमाड़ में बारातियों से भरी बस में करंट दौड़ने से मची चीख-पुकार, 3 की मौत, 5 गंभीर

Jharkhand News: सरायकेला के कुचई से रांची के तमाड़ आ रही बारातियों से भरी बस में करंट दौड़ने की वजह से नाबालिग समेत 3 लोगों की मौत हो गई. 5 की हालत गंभीर.

Jharkhand News|तमाड़ (रांची), शुभम हल्दर : सरायकेला जिले से रांची के तमाड़ आई एक बाराती बस बिजली के तार की चपेट में आ गई. इसमें एक नाबालिग समेत 3 बारातियों की मौत हो गई. 5 अन्य घायल हो गए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार देर रात की है.

कुचाई के बारूहातु गांव से तमाड़ के चोगागुटू आई थी बारात

सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से बाराती बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू आ रही थी. गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस बिजली के तार के संपर्क में आ गई. बस की छत पर बैठे 3 लोगों की वहीं पर मौत हो गई. 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

लोगों के बिजली के तार से सटते ही बस की छत पर मची चीख-पुकार

करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी. तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया. घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को राजधानी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर कर दिया गया.

नाबालिग समेत 3 लोगों की बस पर ही हो गई मौत

मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है. घायलों के नाम लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा हैं. बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की वालों को हुई, तो वे भी गमगीन हो गए.

बस पर सवार थे 80 से 90 लोग

दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए. इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराया गया. लोगों ने बताया कि जिस बस में बाराती आई थी, उस पर 80 से 90 लोग सवार थे. अंदर बस फुल थी. बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे.

Also Read

गुमला में बड़ा सड़क हादसा, 40 फीट नीचे गिरी बारातियों से भरी बस, दो दर्जन लोग घायल

Palamu News: पलामू में बारातियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >