Jharkhand News: गैर प्रशासनिक सेवा के ये 6 अधिकारियों का प्रमोशन, बने IAS, एक IPS अफसर की पत्नी नाम का नाम भी लिस्ट में

Jharkhand News : झारखंड के 6 गैर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति मिली है. कुल 6 पदों पर नियुक्ति के लिए 21 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था.

रांची : भारत सरकार ने गैर झारखंड प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनाया है. इसकी अधिसूचना केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने जारी कर दी है. इन 6 अधिकारियों में एक नाम आईपीएस अफसर की पत्नी का भी है. कुछ दिन पहले गैर प्रशासनिक सेवा से आइएएस में चयन के लिए छह रिक्तियों के विरुद्ध यूपीएससी ने इंटरव्यू लिया था. छह पदों के लिए 21 अफसरों के साक्षात्कार हुए थे. इसके बाद अंतिम रूप से छह अफसरों का चयन कर लिया गया.

6 चयनित लोगों में 3 महिलाएं

अधिसूचना झारखंड सरकार को भेज दी गयी है. वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन्हें आईएएस अफसर बनाया गया है. छह नामों में से तीन महिलाएं हैं. इनमें कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, विजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी व राजेश प्रसाद के नाम शामिल हैं.

कौन कहां पर थे पदस्थापित

चयनित उम्मीदवारों में कंचन सिंह, प्रीति रानी व सीता पुष्पा समाज कल्याण विभाग में थीं. वहीं, धनंजय कुमार सिंह व राजेश प्रसाद श्रम विभाग के अधिकारी थे. वहीं, विजय कुमार सिन्हा ऊर्जा विभाग के इंजीनियर रहे हैं. कंचन सिंह रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की पत्नी हैं.

Also Read: Jharkhand Naxal News: मुठभेड़ में बचने के बाद यहां है इनामी नक्सली अरविंद यादव, गिरिडीह पुलिस चला रही सर्च अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >