झारखंड सरकार के वित्त मंत्री पहुंचे प्रभात खबर, केंद्र के समक्ष रखे जाने वाले मुद्दों पर ली राय

Jharkhand News : शुक्रवार को झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर प्रभात खबर के दफ्तर पहुंचे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ होनेवाली बैठक के पहले उन्होंने राज्य के एजेंडे पर राय मांगी.

Jharkhand News : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अचानक शुक्रवार की शाम प्रभात खबर पहुंचे. उन्होंने प्रभात खबर की टीम से राज्य के मुद्दों पर चर्चा की. शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ होनेवाली बैठक में राज्य के एजेंडे पर राय मांगी. प्रभात खबर में अलग-अलग विभागों का कार्यभार संभाल रहे संवाददाताओं ने झारखंड की हिस्सेदारी को लेकर वित्त मंत्री को जानकारी दी. शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं, कल्याण और अन्य विकास कार्यों में झारखंड की हक की बात हुई. शिक्षा विभाग सर्वशिक्षा अभियान को लेकर हिस्सेदारी मांगने की समझ बनी.

वित्त मंत्री सहमत थे कि उच्च शिक्षा को लेकर केंद्र सरकार का सहयोग नहीं है. दिव्यांगजनों की योजनाओं में झारखंड की हिस्सेदारी की बात भी उठी. कुछ साथियों ने सुझाव दिया कि कई जिलों को उग्रवाद से मुक्त बताकर केंद्र ने सहयोग बंद कर दिया है, जिससे विकास कार्य की गति कम हुई है. विकास कार्य की तेजी के लिए एसआरइ फंड बढ़ाने की मांग हुई. पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए भी हिस्सेदारी की बात सामने आयी.

वित्त मंत्री किशोर ने कहा कि राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ अपनी बातें रखेगी. उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलते रहने से राज्य पर नयी व्यवस्था का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है. झारखंड जैसा राज्य इसकी भरपाई कैसे करेगा, यह मुद्दा भी रखा जायेगा. प्रभात खबर के साथियों के साथ वित्त मंत्री ने अलग-अलग मुद्दों पर एक घंटे तक चर्चा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >