दीपिका सिंह पांडेय बन रहीं हैं झारखंड सरकार में मंत्री? कांग्रेस विधायक ने खुद दिया जवाब, देखें VIDEO

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक दल की बैठक से पहले दीपिका सिंह पांडेय को मंत्री बनाए जाने की खबरों पर क्या प्रतिक्रिया दी, यहां पढ़ें. VIDEO भी देखें.

Jharkhand News: झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस की तेज-तर्रार विधायक दीपिका सिंह पांडेय रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं. यहां पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत की. उनके सवालों के जवाब भी दिए.

दीपिका सिंह पांडेय ने कहा- विधानसभा चुनाव है बैठक का एजेंडा

सीएम आवास के बाहर पत्रकारों ने दीपिका सिंह पांडेय से पूछा कि क्या वह झारखंड की गठबंधन सरकार में मंत्री बनने जा रही हैं. इसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है. इस पर उन्होंने कहा कि विधायकों की बैठक का एजेंडा चुनाव है. उन्होंने भी बन्ना गुप्ता की तरह कहा कि बैठक में क्या होता है, देखते हैं. उन्होंने कहा कि बैठक में जो कुछ भी होगा, उसकी जानकारी आपके साथ भी साझा करेंगे.

विधायकों की बैठक गठबंधन की चुनावी रणनीति का हिस्सा

दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों की बैठक करना गठबंधन की चुनावी रणनीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ऐसी बैठक होनी ही चाहिए. इस बैठक में चुनाव से पहले हमें यह मौका मिलेगा कि हम अपने नेता को बता सकें कि हमारे क्षेत्र में कौन-कौन से जरूरी काम इस कार्यकाल में बाकी रह गए. आनन-फानन में बैठक बुलाए जाने के बारे में पूछे जाने पर दीपिका ने कहा कि क्या सिर्फ भाजपा को ही आनन-फानन में बैठक बुलाना चाहिए.

हम दोबारा अच्छे से विधायक चुनकर आना चाहते हैं

जब उनसे एक बार फिर पत्रकारों ने पूछा कि क्या मंत्रिमंडल में उनको भी जगह मिल रही है. इस पर महगामा की विधायक ने कहा कि नहीं. इस बैठक में हम चर्चा करेंगे कि विधानसभा चुनाव में हम कैसे ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतें. उन्होंने कहा कि हमलोग अच्छे से दोबारा विधायक चुनकर आना चाहते हैं.

Also Read

Jharkhand Politics LIVE: हेमंत सोरेन सीएम आवास पहुंचे, गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर से मिले

Jharkhand Politics: रांची में सीएम आवास पर झामुमो-कांग्रेस-राजद विधायकों का जुटान, क्या बोले बन्ना गुप्ता?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >