झारखंड समेत 4 राज्यों के डीजीपी इन गैर कानूनी धंधे पर रोकथाम के लिए बनाएंगे योजना, नक्सल अभियान में सहयोग पर भी चर्चा संभव

बैठक 3:30 बजे से ऑनलाइन होगी. इसमें झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा सहित छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल व बिहार के डीजीपी शामिल होंगे. इसे लेकर झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी वीरेंद्र, छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी और बिहार के डीजीपी संजय कुमार सिंघल को पत्र भेजा गया है.

रांची : चार राज्यों के डीजीपी अंतरराज्यीय संगठित अपराध, साइबर क्राइम, मादक पदार्थ और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के लिए संयुक्त योजना तैयार करेंगे. गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार ईस्टर्न रीजनल पुलिस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक 29 जून को होनी है.

बैठक 3:30 बजे से ऑनलाइन होगी. इसमें झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा सहित छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल व बिहार के डीजीपी शामिल होंगे. इसे लेकर झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी वीरेंद्र, छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी और बिहार के डीजीपी संजय कुमार सिंघल को पत्र भेजा गया है.

नक्सल अभियान में सहयोग पर चर्चा :

नक्सल अभियान के दौरान चारों राज्यों की पुलिस एक-दूसरे को कैसे मदद करेगी, इस पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा होगी, ताकि नक्सलियों और अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके. इसके अलावा बैठक में राज्य की आंतरिक सुरक्षा व नक्सल अभियान के दौरान सहयोग करने को लेकर भी चर्चा होगी, ताकि अभियान के दौरान एक से दूसरे राज्य में नक्सलियों के मूवमेंट के दौरान संबंधित राज्य से कार्रवाई में मदद मिल सके.

अपराधियों और नक्सलियों की गतिविधियों के संबंध में सूचना एकत्र करने के साथ ही इसके आदान-प्रदान को भी लेकर चर्चा होगी. बैठक में पुलिस मुख्यालय से नक्सल अभियान से जुड़े सीनियर अधिकारी, सीआइडी के अधिकारी और विशेष शाखा के अधिकारी भी शामिल होंगे.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >