CCL की लाल-लाडली योजना : 40 बच्चों का होगा एडमिशन, 70 बच्चों को मिलेगी ऑनलाइन क्लास की सुविधा

कंपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी बढ़ावा देगी. इसके लिए कई योजनाएं बनायी जा रही हैं. आपको बता दें कि सीसीएल की लाल-लाडली योजना के तहत इस वर्ष 40 बच्चों (20 लड़का व 20 लड़की) का एडमिशन होगा.

Jharkhand News, रांची न्यूज : सीसीएल की लाल-लाडली योजना के तहत इस वर्ष 40 बच्चों ( 20 लड़का व 20 लड़की) का नामांकन होगा. वहीं, 70 बच्चों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा मिलेगी. कंपनी 10वीं के बाद इस स्कीम से चयनित बच्चों को निःशुल्क आइआइटी की तैयारी कराती है.

कंपनी के निदेशक कार्मिक पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव ने जानकारी दी है कि कंपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी बढ़ावा देगी. इसके लिए कई योजनाएं बनायी जा रही हैं. आपको बता दें कि सीसीएल की लाल-लाडली योजना के तहत इस वर्ष 40 बच्चों (20 लड़का व 20 लड़की) का एडमिशन होगा. इतना ही नहीं, 70 बच्चों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा दी जायेगी. 10वीं के बाद इस स्कीम से चयनित बच्चों को निःशुल्क आइआइटी की तैयारी करायी जाती है.

Also Read: झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने केंद्र से मांगा जवाब

कार्मिक निदेशक पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव ने बताया कि कंपनी में 94 फीसदी लोगों ने कोरोना का टीका ले लिया है. संभावित तीसरी लहर को लेकर भी कंपनी तैयार है. दो ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गये हैं. अनुबंध पर चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है. सीसीएल में 33 व बीसीसीएल में 55 चिकित्सकों को लेने की अनुशंसा की गयी है.

Also Read: Jharkhand News : नहीं बदल रही रूढ़िवादी सोच, अब भी बोझ हैं बेटियां, सख्ती को लेकर ये है तैयारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >