नए साल में रांची आ सकती हैं सारा अली खान, हॉकी इंडिया वीमेंस लीग के उद्घाटन समारोह में होंगी शामिल

Jharkhand News: जनवरी में झारखंड की राजधानी रांची में महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा. इसमें ग्लैमर का तड़का लगाएंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान.

Jharkhand News: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान झारखंड की राजधानी रांची आने वाली हैं. सारा अली खान 12 जनवरी 2025 से मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली बार आयोजित हो रहे हॉकी इंडिया वीमेन लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकतीं हैं. समारोह में कई अन्य सेलिब्रिटी के भी शामिल होने की उम्मीद है.

लीग में खेले जाएंगे 13 मैच, इन 4 टीमों के बीच होगा मुकाबला

लीग में 13 मैच खेले जायेंगे. लीग में 4 टीमों के बीच मुकाबला होगा. इसमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब शामिल हैं. इसमें झारखंड की छह महिला हॉकी खिलाड़ी अपना जलवा दिखायेंगी. सूरमा हॉकी क्लब की ओर से सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग, बंगाल टाइगर्स से ब्यूटी डुंगडुंग और बिनिमा धान खेलेंगी.

12 जनवरी को खेला जाएगा पहला मुकाबला

एचआइएल वीमेन लीग का मुकाबला 13 दिनों तक चलेगा. पहला मुकाबला 12 जनवरी को दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर के बीच खेला जायेगा. 17 और 19 जनवरी के मुकाबले राउरकेला में खेले जायेंगे. इस टूर्नामेंट को लेकर हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड ने तैयारियां शुरू कर दी है.

भोलानाथ सिंह बोले- फिर दिखेगा हॉकी का रोमांच

स्टेडियम को दुरुस्त किया जा रहा है. लाइटिंग, एलइडी समेत अन्य उपकरणों का भी ट्रायल लगातार लिया जा रहा है. राजधानी में होटल्स की बुकिंग हो चुकी है. एचआइएल वीमेंस के लिए टीमें 8 जनवरी से रांची पहुंचने लगेंगी. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि तैयारी चल रही है. एक बार फिर से हॉकी का रोमांच यहां देखने को मिलेगा.

Also Read

Hockey: मध्यप्रदेश को हरा हॉकी झारखंड बालिका टीम बनी चैंपियन…

HIL : कल्पना सोरेन करेंगी महिला एचआइएल का उदघाटन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >