Jharkhand News: DSP और दारोगा को गोली मारने के केस में गैंगस्टर का भाई भी शामिल, अधिवक्ता बोले- फंसाया गया उन्हें

Jharkhand News : एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और रामगढ़ के दारोगा को गोली मारने के मामले में गैंगस्टर अमन साहू का भाई भी शामिल है. एटीएस ने यह जानकारी न्यायालय को दी है.

Jharkhand News, रांची : एटीएस के तत्कालीन डीएसपी नीरज कुमार और रामगढ़ जिला बल के सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार को गोली मारने से जुड़े केस में गैंगस्टर अमन साहू का भाई आकाश साहू भी शामिल था. वह इस घटना की योजना बनाने में शामिल था. आकाश साहू के बेल पिटीशन पर सुनवाई के दौरान एटीएस ने न्यायालय को यह जानकारी दी है. हालांकि, आकाश साहू के अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है.

एटीएस ने 17 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था चंदन साहू

एटीएस ने न्यायालय को बताया कि 17 जुलाई 2023 को अमन साहू गिरोह से जुड़े चंदन साहू के ओरमांझी थाना क्षेत्र के चंपी देवी के घर में छिपे होने की सूचना मिली थी. एटीएस ने बताया कि जगह पर छापेमारी कर चंदन साहू और सोनू को पकड़ा था. उस वक्त पूछताछ में चंदन साहू ने बताया था कि उसने ही रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रंजीत गुप्ता पर फायरिंग की थी. उस घटना में उसके साथ वारिस अंसारी उर्फ मूसा भी शामिल थे, लेकिन उसने घटना में इस्तेमाल किये गये हथियार को हिदायत अंसारी और बॉबी साव को रखने के लिए दे दिया. उसने यह भी बताया कि वह हथियार और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद करवा सकता है.

रामगढ़ जिला के बंजारी देवी मंदिर के समीप एटीएस ने की छापेमारी

एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार चंदन साहू और सोनू को साथ लेकर रामगढ़ जिला के बंजारी देवी मंदिर के समीप छापेमारी करने पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने वारिस को पकड़ा. इसके बाद एटीएस की टीम वापस बॉबी साव को पकड़ने के लिए गयी थी. बॉबी साव के साथ रंजन साव भी था. एटीएस के डीएसपी के साथ सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार भी शामिल थे. लेकिन पकड़े जाने के दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गयी. इधर, इस मामले में आकाश साहू के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया है कि आकाश साहू को सिर्फ अमन साहू का भाई होने की वजह से केस में फंसाया गया है. आकाश को सिर्फ चंदन साहू के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर आरोपी बनाया गया है. घटना के दिन आकाश साहू अपनी मां के साथ हजारीबाग कोर्ट में था.

Also Read: Jharkhand Election 2024: झारखंड में कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में इवीएम, 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से काउंटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >