मुख्य बातें
Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Weather Updates: बारिश के बाद गिरा रांची का तापमान
जमशेदपुर और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान भी गिरा है. दोनों शहरों का तापमान क्रमश: 0.2 डिग्री और 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा है. जमशेदपुर का पारा 43 डिग्री और डालटेनगंज का 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है. जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 28.7 डिग्री पर स्थिर रहा, जबकि डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 30.7 डिग्री सेल्सियस हो गया.
रांची में दिन में बारिश के बाद आज के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गयी. हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग ने शाम 5:30 बजे रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. न्यूनतम तापमान हालांकि 3 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
झारखंड की उप-राजधानी दुमका में थोड़ी देर में बारिश होने के संकेत हैं. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में दुमका जिले में कुछ जगहों पर बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है.
मौसम विभाग ने अब पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश के आसार जताए हैं. इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. वहीं 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
जामताड़ा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश के आसार हैं. इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. वहीं 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.
रांची, देवघर, गुमला और लोहरदगा जिले के कुछ भागों में कुछ देर में बारिश के आसार हैं. इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. वहीं 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.