Aaj Ka Mausam: झारखंड में ठंड हुआ प्रचंड, अभी जान लीजिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Me Aaj Ka Mausam 3 January 2025: झारखंड में आज का मौसम कैसा रहने वाला है. कब कोहरा रहेगा, कब खिलेगा धूप. तापमान कितना रहेगा. यहां पढ़ें सब कुछ.

Aaj Ka Mausam: झारखंड के अधिकतर जिलों में तापमान गिरने के बाद ठंड प्रचंड हो गई है. सुबह और शाम को ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी का सितम बढ़ जाता है. हालांकि, 10 बजे के बाद सूरज निकलने के बाद थोड़ी राहत मिलती है. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में आज का मौसम कैसा रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

जमशेदपुर का उच्चतम पारा 26 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. कहा है कि सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा.

डाल्टेनगंज में छाया रहेगा कोहरा या धुंध

डाल्टेनगंज में आज के मौसम की बात करें, तो सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

झारखंड के मौसम से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के कांके में तापमान 4.4 डिग्री सेंटीग्रेड

इससे पहले झारखंड का न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 4.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा था. हालांकि, आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था.

2 दिन तक तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

मौसम केंद्र रांची ने झारखंड राज्य के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि राज्य में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. इसके बाद अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 दिन में रांची के तापमान में 8.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

झारखंड की राजधानी रांची में 31 जनवरी से 2 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 8.3 डिग्री की बड़ी कमी आई है. रांची में कांके गुरुवार को सबसे ठंडी जगह रही. टाटीसिल्वे और हिनू से कांके का न्यूनतम तापमान कम रहा. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के मुताबिक, कांके में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यहां का उच्चतम तापमान 22.5 डिग्री सेंटीग्रेड था.

ठिठुराने वाली ठंड से तुरंत राहत नहीं

मौसम विभाग की मानें, तो ठिठुराती सर्दी से अभी तुरंत राहत मिलने वाली नहीं है. 4 जनवरी के बाद आसमान में बादल लगेंगे. 7 जनवरी के बाद आसमान साफ होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

आपलोग आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सिखा सकते, जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल वचन

रांची के सदर अंचल अधिकारी मुंशी राम रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने किया ट्रैप

Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान 4.4 डिग्री, आज ही जान लें कैसा रहेगा कल का मौसम

मंईयां सम्मान योजना : हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन ट्रांसफर करेंगे 1400 करोड़ रुपए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >