झारखंड के आमों की विदेशों में मचेगी धूम: यूके, स्पेन और मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट की तैयारी

Jharkhand Mango Export: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के आम अब यूके, स्पेन और मिडिल ईस्ट के बाजारों में एक्सपोर्ट किए जाएंगे. इसे लेकर रांची में एपीडा (APEDA) और निर्यातकों की एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. निर्यातक सीधे बागानों से आम खरीदकर किसानों को तुरंत भुगतान करेंगे.

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

Jharkhand Mango Export, जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मिठास बिखेरने को तैयार हैं. शनिवार को जमशेदपुर समाहरणालय में आयोजित ‘आम महोत्सव’ की शानदार सफलता के बाद जिला प्रशासन ने यहां के स्थानीय आमों को सीधे विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट करने की कवायद तेज कर दी है. इसी सिलसिले में इस महत्वाकांक्षी पहल को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को राजधानी रांची में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है.

रांची में जुटेगी ‘एपीडा’ और एक्सपर्ट्स की टीम

सोमवार को रांची में होने वाली इस हाईलेवल मीटिंग में ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ (APEDA) के ईस्टर्न जोन के चीफ ऑफिसर और एक्सपोर्ट संस्था के विशेषज्ञों की टीम शामिल हो रही है. बैठक में इनके अलावा JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के प्रतिनिधि, FPO (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) के पदाधिकारी और जिले के प्रमुख आम उत्पादक किसान मौजूद रहे. इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान झारखंडी आमों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग, विदेशी बाजारों में मांग, पैकेजिंग के तरीके, इंटरनेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स (गुणवत्ता मानकों) और निर्यात की जरूरी शर्तों पर विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा.

बागानों में ही होगा सौदा, बिचौलियों का खेल खत्म

इस पूरी व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा. एडीसी नागेंद्र पासवान ने बताया कि रांची में बैठक खत्म होने के बाद निर्यातकों (Exporters) की टीम सीधे पूर्वी सिंहभूम के आम के बागानों का दौरा करेगी. विशेषज्ञ खुद बागानों में जाकर आमों की गुणवत्ता (Quality) की जांच करेंगे और अपनी पसंद के अनुसार वहीं पर पेड़ों से माल तुड़वाएंगे. इसके बाद किसानों को ‘ऑन द स्पॉट’ (मौके पर ही) भुगतान कर दिया जाएगा. इस व्यवस्था से बिचौलियों (Mediators) की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और किसानों को उनकी उपज का शत-प्रतिशत और सही मूल्य मिलेगा.

Also Read: Godda: दुष्कर्म के आरोपी को 22 साल सश्रम कारावास की सजा, 50,000 रुपये जुर्माना भी

यूके, स्पेन और मिडिल ईस्ट के बाजारों में सजेगा ‘झारखंडी आम’

जिला प्रशासन के अनुसार, इन आमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक पैकेजिंग करने के बाद यूनाइटेड किंगडम (UK), स्पेन और मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) के प्रमुख बाजारों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. इस पहल से न केवल झारखंड के किसानों की आमदनी में बंपर इजाफा होगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर झारखंडी आम को एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में नई पहचान मिलेगी.

कुछ ही घंटों में बिक गया 10 क्विंटल से ज्यादा आम

उपायुक्त (DC) राजीव रंजन के मार्गदर्शन में शनिवार को आयोजित आम महोत्सव ने यह साबित कर दिया कि अगर किसानों को सीधा बाजार मिले, तो खेती बेहद मुनाफे का सौदा बन सकती है. महोत्सव में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने अपने बागानों के आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा और हिम सागर जैसे बेहतरीन वैरायटी के आम सीधे ग्राहकों को बेचे. महज कुछ ही घंटों के भीतर 1,074 किलो (10 क्विंटल से अधिक) आम हाथों-हाथ बिक गए, जिससे किसानों को 53,700 रुपये की सीधी आमदनी हुई.

Also Read: Lohardaga: लेवी दो या काम करो बंद, NHAI कर्मी को मिली राहुल सिंह गैंग की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >