झारखंड में बीजेपी को लगा एक और बड़ा झटका, गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा पार्टी का दामन

बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिनाथ सिंह ने बीजेपी छोड़कर राजद का दामन थाम लिया है. पटना के राजद कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली.

रांची : झारखंड में भाजपा को इंडिया गठबंधन की तरफ से लगातार झटका मिल रहा है. अब खबर है कि बीजेपी के एक और दिग्गज नेता गिरिनाथ सिंह ने पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम लिया है. मंगलवार को पटना स्थित राजद कार्यलय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह और महासचिव भोला प्रसाद यादव ने उनका स्वागत किया. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने लालू यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इसके बाद से ही चर्चा थी कि वह फिर घर वापसी कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक पार्टी उन्हें चतरा से प्रत्याशी बना सकती है.

घर वापसी से पार्टी को मिलेगी मजबूती

इस मौके पर झारखंड राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि उनकी घर वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी. वह संयुक्त बिहार में मंत्री और झारखंड राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. गिरिनाथ के दोबारा राष्ट्रीय जनता दल के साथ जुड़ने पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ,भोला प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, सहित अन्य कई नेताओं खुशी जतायी और उन्हें बधाई दी है.

Also Read: झारखंड की 98 फीसदी महिलाएं नहीं बचा पाती जमानत, 25 विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों से ज्यादा हैं मतदाता

कौन हैं गिरिनाथ सिंह

गिरिनाथ सिंह की गिनती झारखंड के दिग्गज नेताओं में होती है. वह राजद के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. साल 2019 से पहले तक वे राजद में ही थे लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा. सूत्रों की मानें तो पार्टी उन्हें चतरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है. अगर ऐसा होता है तो उनका सीधा मुकाबला भाजपा के कालीचरण सिंह के साथ होगा. भाजपा ने उन्हें पूर्व सांसद सुनील सिंह का टिकट काट कर अपना उम्मीदवार बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >