Exit Poll 2024: झारखंड में NDA को नुकसान, INDIA गठबंधन को मिल रहा बड़ा फायदा

एग्जिट पोल के नतीजों में झारखंड में एनडीए को बड़ा नुकसान होता दिखा रहा है. इसके मुताबिक राज्य में एनडीए को 6 से 4 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है.

रांची : देश में 2024 का लोकसभा चुनाव शनिवार को खत्म हो गया. इसके बाद अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. लेकिन रिजल्ट से पहले देश के विभन्न टीवी चैनलों में एग्जिट पोल जारी कर दिये गये. एग्जिट पोल की मानें तो झारखंड में एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. जबकि इंडिया गठबंधन को फायदा होता दिख रहा है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 6 से 4 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है. जबकि इंडिया को 6 से 4 सीट का फायदा होता दिख रहा है. इस एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए को राज्य में 8 से 10 सीट मिल सकती है.

एक्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को बंपर फायदा

एक्जिट पोल के आंकड़ों में झारखंड में एनडीए को बड़ा झटका लगा है. जबकि इंडिया गठबंधन को बंपर फायदा मिलता दिख रहा है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक झारखंड में एनडीए गठबंधन को 8-10 सीट मिलती दिखाई पड़ रही है. जबकि इंडिया गठबंधन को 6-4 सीट मिलती दिखाई पड़ रही है. गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 12 सीटें मिली थी. जिसमें से 11 सीट बीजेपी के कब्जे में थी जबकि 1 सीट उनकी सहयोगी आजसू के खाते में गयी थी.

इंडिया टीवी के आंकड़ें कुछ और ही कहानी बयां कर रही है

हालांकि अगर हम इंडिया टीवी के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो एनडीए 2019 लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को दोहराती नजर आ रही है. इंडिया टीवी के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी को 10-12 सीटें मिल सकती है. जबकि आजसू को 1 सीटें मिलती दिखाई पड़ रही है. वहीं, झामुमो के खाते में 1-3 सीटें जाते दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस का यहां पर खाता भी नहीं खुल रहा है.

Also Read: Exit Poll Live: झारखंड में बीजेपी को नुकसान, बिहार में NDA को बंपर सीटें, देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >