रांची, डाल्टेनगंज और बोकारो का तापमान चढ़ा, चाईबासा और जमशेदपुर का पारा गिरा

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. कुछ जिलों का तापमान बढ़ा भी है. कैसा है झारखंड का मौसम, यहां पढ़ें.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड का मौसम लगातार बदल रहा है. रविवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, कुछ जिलों के तापमान में वृद्धि भी हुई है. रविवार की शाम को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रांची का उच्चतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़कर 34.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. हलांकि, न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान आज बोकारो थर्मल में रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम पारा 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है.

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में आयी गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.1 डिग्री घटकर 37.5 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से मामूली (0.1 डिग्री सेंटीग्रेड) अधिक है. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान अब 19.5 डिग्री रह गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ा

डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 37.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. यहां के न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है.

चाईबासा का न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक

चाईबासा का उच्चतम पारा 2 डिग्री घटकर 37.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड है. यहां के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. आज चाईबासा का न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

झारखंड के 8 जिलों का तापमान सामान्य से अधिक

रविवार को बोकारो, चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पाकुड़ और पलामू जिले का तापमान सामान्य से अधिक रहा. गोड्डा, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम का उच्चतम तापमान सामान्य से कम रहा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद उच्चतम पारा 3 दिन में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें

30 मार्च को आपके शहर में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क्या है कीमत, यहां चेक करें

Kal Ka Mausam: अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब, कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >