2 दिन तक झारखंड के तापमान में जारी रहेगी गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के असर से देश के कई राज्यों के साथ झारखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत मौसम विभाग ने दिये हैं.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में अगले 2 दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इसकी वजह से ठिठुरन बढ़ जायेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले 2 दिन में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आयेगी. इसकी वजह से सर्दी और बढ़ेगी. इसके बाद 2 दिन में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जायेगा. हालांकि, ठंड से लोगों को राहत मिलने के आसार अभी नहीं दिख रहे.

सुबह छाया रहेगा कोहरा, दिन में रहेगा मौसम साफ

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि बुधवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद धीरे-धीरे आसमान साफ हो जायेगा. इस दौरान ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी झेलनी पड़ेगी. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ की वजह से हवाओं में ठंडक होगी और ठंडी हवाओं का असर मौसम पर देखा जायेगा.

Jharkhand Ka Mausam: गुमला सबसे ठंडी जगह

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान दक्षिणी छोटानागपुर के गुमला में दर्ज किया गया. इस दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं देखा गया. 24 घंटे के दौरान अगर कहीं अधिकतम या न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेंटीग्रेड या इससे अधिक की घट-बढ़ होती है, तो इसे बड़ा परिवर्तन माना जाता है. झारखंड में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक कम रहा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का दिखेगा असर, 3 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पहाड़ पर बर्फ, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में ट्रफ का दिखेगा असर, झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

तापमान बढ़ेगा, लेकिन ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें कैसा है धनबाद का मौसम

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >