Chess : कृष्णा कुमार व कौशिकी बने विजेता

23वीं झारखंड राज्य जूनियर फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप

खेल संवाददाता, रांची कैंब्रियन पब्लिक स्कूल काठीटांड में आयोजित 23वीं झारखंड राज्य जूनियर फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप में लड़कों का खिताब कृष्णा कुमार राय, जबकि लड़कियों का खिताब कौशिकी कुमारी ने जीता. चैंपियनशिप में झारखंड के अलावा उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल और गुजरात समेत अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी चंदन सिन्हा ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया. विद्यालय के अध्यक्ष परमा सिंह व प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने भी खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों में कृष्णा कुमार व कौशिकी के अलावा नविका जायसवाल, अवनी कुमारी, कीर्ति कुमारी, निहारिका चक्रवर्ती, अंश कुमार, अर्जित घोष, अभिराज डे और राजदीप प्रमाणिक शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >