रांची विश्व विद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में नहीं हो सकेगा इंटर में नामांकन, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

याचिका की मेंटेनेबिलिटी (याचिका सुनवाई योग्य नहीं) पर दोनों पक्षों को सुना था. इससे पहले रांची विवि की ओर से खंडपीठ को बताया गया था कि प्रार्थी विद्यार्थी नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता है.

रांची : रांची विवि के 14 अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट संकाय में अब नामांकन नहीं हो सकेगा. झारखंड हाईकोर्ट ने नामांकन को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को अपना फैसला सुनाया. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. पूर्व में 20 सितंबर को मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

रांची विश्वविद्यालय ने हाईकोर्ट में कही थी यह बात

याचिका की मेंटेनेबिलिटी (याचिका सुनवाई योग्य नहीं) पर दोनों पक्षों को सुना था. इससे पूर्व रांची विवि की ओर से खंडपीठ को बताया गया था कि प्रार्थी विद्यार्थी नहीं है. वह सामाजिक कार्यकर्ता है. उसकी दायर जनहित याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. वहीं प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखते हुए बताया था कि यह मामला रांची विवि के अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट संकाय में नामांकन से जुड़ा है.

दाखिले पर लगा दी गयी रोक

नामांकन पर रोक लगा दी गयी है. विद्यार्थियों के इंटर में नामांकन के लिए प्रार्थी ने जनहित याचिका दायर की है. प्रार्थी मनीष पटवारी ने जनहित याचिका दायर की है. रांची विवि ने वर्ष 2024-2026 सत्र के लिए अपने अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में नामांकन नहीं लेने का निर्णय लिया था, जिसे प्रार्थी ने चुनौती दी है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायधीश एम एस रामचंद्र राव ने ली शपथ, CM हेमंत सोरेन समेत ये लोग रहे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >