Jharkhand Unlock : झारखंड में अब शुरू होंगे स्पोर्ट्स, ऑनलाइन मंगा सकेंगे जरूरी सामान

Jharkhand Unlock : रांची : वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश भर में जारी लॉकडाउन की वजह से कई जरूरी गतिविधयां पूरी तरह ठप हो गयीं थीं. लेकिन, झारखंड अब धीरे-धीरे खुलने लगा है. पहले कुछ शर्तों के साथ वाहनों के आवागमन की छूट मिली. फिर कपड़े और जूते की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी. अब सरकार ने खेल से जुड़ी गतिविधियों की भी अनुमति दे दी है. गुरुवार (25 जून, 2020) को जारी सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गयी है.

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश भर में जारी लॉकडाउन की वजह से कई जरूरी गतिविधयां पूरी तरह ठप हो गयीं थीं. लेकिन, झारखंड अब धीरे-धीरे खुलने लगा है. पहले कुछ शर्तों के साथ वाहनों के आवागमन की छूट मिली. फिर कपड़े और जूते की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी. अब सरकार ने खेल से जुड़ी गतिविधियों की भी अनुमति दे दी है. गुरुवार (25 जून, 2020) को जारी सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गयी है.

झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि राज्य में जरूरी और गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन बिक्री की शुरुआत की अनुमति दी जाती है. इसके साथ ही स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल की गतिविधियां भी शुरू की जा सकेंगी. इतना ही नहीं, सुबह में लोगों को खुले में वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग, एक्सरसाइज करने की भी अनुमति दी गयी है. हालांकि, इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का लोगों को पालन करना होगा.

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन में जिन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी थी, कंटेनमेंट जोन के बाहर उन गतिविधियों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की अनुमति दी जा रही है. सरकार ने कहा है कि 30 मई, 2020 को जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 30 जून, 2020 तक लॉकडाउन जारी रहेगा. इस दौरान 1 जून और 4 जून को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा.

Also Read: EXCLUSIVE : लॉकडाउन में 6.89 लाख लोग झारखंड लौटे, 2.9 लाख से ज्यादा कुशल श्रमिकों को रोजगार देने की ये है योजना

झारखंड सरकार का यह आदेश गुरुवार (25 जून, 2020) से लागू माना जायेगा. ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन सरकार ने 18 जून को एक आदेश जारी करके 19 जून, 2020 को कपड़े और जूते-चप्पलों की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी. तब भी सरकार ने कहा था कि लॉकडाउन की शर्तों का पालन करते हुए ही दुकानें खुलेंगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार 18 जून, 2020 को खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी थी.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >