Jharkhand Foundation Day: पांच साल में देश की शीर्ष अर्थव्यवस्था में शामिल होगा झारखंड, बोले राज्यपाल

Jharkhand Foundation Day High Lights: झारखंड स्थापना दिवस दिवस पूरे राज्य में जश्न का माहौल है. राज्यभर में स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ, जिसे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया. 1714.44 करोड़ रुपए की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की 677 योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ. समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं झारखंड के कई मंत्री शामिल हुए. झारखंड राज्य स्थापना दिवस से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में…

Live Updates
11:27 PM. 15 Nov 23 5:57 PM. 15 Nov

पांच साल में देश की शीर्ष अर्थव्यवस्था में शामिल होगा झारखंड

राज्यपाल ने कहा कि अगले पांच सालों में झारखंड देश की शीर्ष अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनेगा. उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमें लोगों के विकास के लिए काम करना होगा. आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में आज हम दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन ऊपर से नहीं, बल्कि नीचे से. इस स्थिति को हमें बदलना है. हमें आपसी मतभेद भुलाकर झारखंड राज्य के विकास के बारे में सोचना होगा.

11:27 PM. 15 Nov 23 5:57 PM. 15 Nov

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण का आगाज

राज्यपाल ने कहा कि आज ही के दिन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण का आगाज हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारी राजधानी रांची वंदे भारत ट्रेनों से हावड़ा और पटना से जुड़ चुकी है. प्रधानमंत्री ने माना है कि रेलवे का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हमारे राज्य में कर लिया गया है. हमारी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की घोषणा की है. यह बेहद खुशी की बात है. उन्हें आजीविका मिशन से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे गरीबी के कुचक्र से निकलें और आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें. राज्यपाल ने कहा कि 32 हजार महिलाओं ने हड़िया दारू बेचना छोड़कर फूलो झानो के नाम से चल रही योजना का लाभ लिया और सम्मान के साथ जीवन बिता रहीं हैं. राज्य में आदिम जनजाति के 2.5 लाख लोगों को विकास से जोड़ने की कोशिश होनी चाहिए.

11:27 PM. 15 Nov 23 5:57 PM. 15 Nov

दुनिया के बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा करें झारखंड के बच्चे

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारे राज्य के बच्चे आईएएस, आईपीएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर काम करें और देश के अन्य राज्यों के बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें. सरकारी योजना का लाभ लेकर बच्चे दुनिया के बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा करें.

11:27 PM. 15 Nov 23 5:57 PM. 15 Nov

खनिज संपदा का गरीबों के उत्थान के लिए हो इस्तेमाल : राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि मैं सभी ऑफर लेटर पाने वाले सभी लाभुकों को शुभकामनाएं देता हूं. उनसे उम्मीद करता हूं कि वे राज्य एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे. हम सब जानते हैं कि हमारा झारखंड देश का सबसे अमीर राज्य है. इन संसाधनों का इस्तेमाल गरीबों के विकास के लिए किया जाना चाहिए. हमारी सरकार पलायन को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. पहली बार सरकार ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है, जो छात्रों के लिए काफी लाभकारी है.

11:27 PM. 15 Nov 23 5:57 PM. 15 Nov

विकास की नई गाथाएं लिख रहा है झारखंड

राज्यपाल ने कहा कि आज झारखंड 24वें साल में प्रवेश कर रहा है. झारखंड ने राष्ट्र के निर्माण में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मुझे विश्वास है कि विकास के रास्ते पर ऐसे ही झारखंड आगे बढ़ता रहेगा. झारखंड के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें लगातार घोषणाएं हो रहीं हैं. आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए 24 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की घोषणा की है.

11:27 PM. 15 Nov 23 5:57 PM. 15 Nov

हमारे देश के इतिहास का ऐतिहासिक दिन : राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. भगवान बिरसा मुंडा का आज जन्मदिन है, तो झारखंड का स्थापना दिवस भी है. हमने पीएम मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने मंच पर मौजूद शिबू सोरेन समेत सभी लोगों को जोहार कहा.

मुख्य बातें

Jharkhand Foundation Day High Lights: झारखंड स्थापना दिवस दिवस पूरे राज्य में जश्न का माहौल है. राज्यभर में स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ, जिसे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया. 1714.44 करोड़ रुपए की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की 677 योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ. समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं झारखंड के कई मंत्री शामिल हुए. झारखंड राज्य स्थापना दिवस से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >